×

CASTING COUCH पर प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, मेल स्टार्स के लिए कहा-ऐसी बात

suman
Published on: 28 Dec 2017 5:17 AM GMT
CASTING COUCH पर प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, मेल स्टार्स के लिए कहा-ऐसी बात
X

मुंबईः प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि एक्ट्रेसेस के अलावा एक्टर्स को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। फिल्मों में कास्टिंग काउच के बारे में चर्चा करते हुए प्रियंका ने रिऐलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में कहा, 'पुरुष भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं।' बॉलीवुड में कास्टिंग काउच हमेशा से एक ऐसा विषय रहा है जिसपर इंडस्ट्री कभी एक राय नहीं रख पाया। अक्सर इंडस्ट्री के बड़े सितारे खुद के साथ ऐसी किसी भी घटना के न होने का दावा करते नजर आते हैं तो कई बार कुछ ने खुलकर इस विषय पर बात करने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें... 11 महीने बाद ‘मोदी काका का गांव’ शुक्रवार को होगी रिलीज़

अब ऐसे में बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने कास्टिंग काउच जैसे विषय पर अपनी बात रखी है। प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि सिर्फ हीरोइनों को ही नहीं, बल्कि एक्टर्स को भी कास्टिंग काउच जैसी चीजों का सामना करना पड़ता है।प्रियंका चोपड़ा हाल ही में न्यूयॉर्क से इंडिया वापस आई हैं। वह पिछले लंबे समय से न्यूयॉर्क में रह रही हैं और अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्‍वांटिको' की तीसरी सीरीज की शूटिंग में लगी हैं।

suman

suman

Next Story