×

टीवी एक्ट्रेस के साथ यौन उत्पीड़न का था मामला,आरोपी डॉक्टर को कोर्ट से मिली राहत

मुंबई के एक कॉस्मेटिक सर्जन को मंगलवार को सत्र न्यायालय ने जमानत दे दी है। एक टीवी एक्ट्रेस ने अगस्त मे इस कॉस्मेटिक सर्जन पर रेप का आरोप लगाया था और आरोपी डॉक्टर विरल देसाई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था।एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि 9 अगस्त को एक्ट्रेस के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।

suman
Published on: 20 Nov 2019 5:04 PM GMT
टीवी एक्ट्रेस के साथ यौन उत्पीड़न का था मामला,आरोपी डॉक्टर को कोर्ट से मिली राहत
X

जयपुर: मुंबई के एक कॉस्मेटिक सर्जन को मंगलवार 19 नंवबर को सत्र न्यायालय ने जमानत दे दी है। एक टीवी एक्ट्रेस ने अगस्त मे इस कॉस्मेटिक सर्जन पर रेप का आरोप लगाया था और आरोपी डॉक्टर विरल देसाई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था।एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि 9 अगस्त को एक्ट्रेस के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। इसी आधार पर डॉक्टर पर रेप का मामला दर्ज किया था। डॉक्टर देसाई ने आरोप लगाया था कि पीड़िता और वह रिलेशनशिप में थे। पीड़िता ने अपनी शिकायत को गलत तरीके से पेश किया था।

यह पढ़ें....विवादों में यशराज फिल्म्स, इस संस्था ने कराया 100 रुपए हड़पने की शिकायत दर्ज

डॉक्टर देसाई ने अपनी बेगुनाही में फोटोज और व्हाट्सएप चैट को अदालत के सामने पेश किया था। इससे पता चलता है कि दोनों पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। इस मामले में डॉक्टर देसाई की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश कल्पना एस. होरे ने डॉक्टर देसाई को राहत दी है।

यह पढ़ें....नुसरत जहां ने अस्पताल में भर्ती होने की वजह का किया खुलासा

डॉक्टर देसाई के वकील ने अदालत को बताया कि आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस वैवाहिक परेशानियों का सामना कर रही है।फैमली कोर्ट में उसका तलाक का मामला लंबित है। अदालत द्वारा पारित की गई अग्रिम जमानत के आदेश से खुश हैं। यह झूठ पर सत्य की विजय है। साथ ही पीड़िता ने कानून का गलत तरीके से दुरुपयोग किया है ,जो अदालत के सामने है।

suman

suman

Next Story