×

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने 'हनुमान जयंती' पर शेयर की तस्वीर, यूजर्स दे रहे रिएक्शन

हनुमान जयंती के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shraddha
Published on: 27 April 2021 10:18 AM GMT (Updated on: 27 April 2021 11:27 AM GMT)
रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर एक्टिव होती नजर आ रही
X

फाइल फोटो (सौजन्य से सोशल मीडिया)

मुंबई : हनुमान जयंती के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Riya Chakraborty) सोशल मीडिया (social media) पर एक पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें कि रिया ने इस पोस्ट के साथ कोरोना महामारी से बचाने के लिए प्रार्थना भी की। देखा जा रहा है कि कुछ समय से रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर एक्टिव होती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर कोरोना महामारी के बुरे दौर में मदद देने या करने वालों से जुड़ी कई जानकारियां शेयर करती रहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस की इस दरियादिली को सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ढोंग बता रहे हैं। रिया चक्रवर्ती आज हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान चालीसा की एक तस्वीर शेयर करती नजर आ रही हैं।

रिया चक्रवर्ती इंस्टाग्राम के जरिए हनुमान चालीसा की तस्वीर शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया "जै - जै हनुमान गोसाई, कृपा करहु गुरुदेव की नाई ' इस तूफान से लड़ने की हमें ताकत दीजिये, इस कष्ट को सहने की हमें ताकत दीजिए, हमें स्वस्थ होने का आशीर्वाद दीजिए। जय बजरंगबली। '

आपको बता दें कि रिया के इस पोस्ट पर यूजर्स कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें 'मजबूत लड़की' कह रहे हैं तो कुछ लोग इसके सोशल मीडिया पर वापस आने पर खुशी जता रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि दुख की घड़ी में बजरंगबली नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना की मुश्किल घड़ी में रिया ने कई लोगों की मदद के लिए अपने हाथ भी आगे बढ़ाए।

Shraddha

Shraddha

Next Story