×

तो इस वजह से नहीं आ पा रहा है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

suman
Published on: 25 Feb 2018 11:49 PM GMT
तो इस वजह से नहीं आ पा रहा है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार
X

मुंबई: श्रीदेवी के दुबई में निधन के बाद भी उनके परिजनों को उनका पार्थ‍िव शरीर नहीं मिला। उनके पार्थ‍िव शरीर को लेने के लिए दुबई अनिल अंबानी का प्लेन पहुंच गया है। लेकिन मेडिकल जांच में समय लगने के कारण पार्थ‍िव शरीर भारत लाने में देरी हो रही है। दुबई के स्थानीय मीडिया हाउस के अनुसार 'फॉरेंसिक जांच के बाद पार्थि‍व शरीर परिजनों को सौंपा जाना अभी बाकी है। इसमें देरी इसलिए लग रही है, क्योंकि दुबई के समयानुसार ऑफिस के कामकाज के घंटे खत्म हो चुके हैं। मुख्य डॉक्टर ऑफिस से जा चुके हैं, हालांकि अन्य डॉक्टर्स की एक टीम जांच कर रही है। श्रीदेवी के कुछ मेडिकल टेस्ट होना बाकी हैं। इसके बाद पार्थ‍िव शरीर मुहाइसना एम्बैलमिंग सेंटर भेजा जाएगा। इसके बाद ही इसे प्राइवेट जेट के जरिए भारत लाया जा सकता है।

यह पढ़ें... आज नहीं आ पाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल शाम अंतिम संस्कार संभव

श्रीदेवी के परिजन फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के बाहर पार्थ‍िव शरीर मिलने का इंतजार कर रहे हैं।एक अधिकारी का कहना है कि चूंकि ये एक हाईप्रोफाइल केस है। हम इसमें किसी तरह की कोई कोताही नहीं कर सकते हैं। श्रीदेवी का पोस्ट मार्टम दुबई के जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी में चल रहा है। एक बार इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की औपचारिकताएं पूरी हो सकती हैं।

श्रीदेवी का अंत‍िम संस्कार सोमवार को दोपहर एक बजे होगा। शनिवार रात श्रीदेवी की मौत इमिरेट्स टॉवर में बाथरूम में बेहोश होने के बाद हुई। इसके बाद तुरंत श्रीदेवी को रशीद हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें मृत घोषि‍त कर दिया। श्रीदेवी एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने परिवार संग दुबई गई थीं। वे शादी के हर समारोह में शामिल हुईं। लेकिन उनके लगातार थकान हो रही थी।

suman

suman

Next Story