×

दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं में आया सनी लियोन का नाम, ये इंडियंस भी शामिल

By
Published on: 24 Nov 2016 11:11 AM GMT
दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं में आया सनी लियोन का नाम, ये इंडियंस भी शामिल
X

sunny-leone1

मुंबई: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली पोर्न स्टार सनी लियोन का नाम एक बार फिर दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया गया है। बीबीसी की जारी की गई 100 प्रभावशाली महिलाओं में सनी लियोन भी शामिल हैं। दुनिया भर की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में दुनिया भर की बिजनेसवुमन, इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, स्पोर्ट्सवुमन, फैशन वर्ल्ड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। सनी लियोन के अलावा इस लिस्ट में इंडिया से चार अन्य महिलाओं के नाम शामिल हैं। खास बात तो यह है कि इनमें 20 साल की स्टूडेंट से 105 साल की एनवायरनमेंटालिस्ट शामिल हैं।

बता दें कि सनी लियोन साल ने 2011 में रियलिटी शो 'बिग बॉस' से इंडिया में एंट्री की थी। तब वह पोर्न स्टार थीं। लेकिन इंडिया आने के बाद उनकी लाइफ बदल गई। फिर उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने कदम जमाने शुरू किए। आज वह बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती हैं। वह अब तक 'जैकपॉट', 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला', 'मस्तीजादे' और 'वन नाइट स्टैंड' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

आगे की स्लाइड्स में जानिए इस लिस्ट में शामिल चार इंडियन महिलाओं के बारे में...

gouri

नाम: गौरी चिंदारकर

स्थान: सांगली, महाराष्ट्र

उम्र :20 साल

काम: कंप्यूटर और इंजीनियरिंग की स्टूडेंट। 'स्कूल इन द क्लाउड' के नाम से फेमस अनूठी स्टडी एक्सपीरियंस को पाने वाले भारतीय स्टूडेंट्स में इनका नाम शामिल किया गया है।

आगे की स्लाइड में जानिए और महिलाओं के बारे में...

neha-singh

नाम: नेहा सिंह

स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र

उम्र :24 साल

काम: नेहा एक्ट्रेस और राइटर हैं। मुंबई में महिला उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन चला चुकी हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए मल्लिका श्रीनिवासन के बारे में

mallika

नाम: मल्लिका श्रीनिवासन

स्थान: चेन्नई, तमिलनाडु

उम्र :57 साल

काम: इंडिया की ट्रैक्टर नवीन के नाम से फेमस। ट्रैक्टर एंड फार्म इक्यूपमेंट लिमिटेड की सीईओ हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए बीबीसी की इस लिस्ट में शामिल चौथी इंडियन का नाम

saalumarada

नाम: सालूमरदा थिमक्का

स्थान: कर्नाटक

उम्र :105 साल

काम: बीबीसी की लिस्ट में सबसे बुजुर्ग महिला। 80 साल में 8 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुकी हैं।

Next Story