×

Aditya-Ananya का क्यों हुआ ब्रेकअप? करीबी दोस्त ने बताई वजह

Aditya Roy Kapur-Ananya Pandey Breakup: बॉलीवुड स्टार कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो गया है। आइए आपको बताते हैं दोनों क्यों अलग हो गए?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 5 May 2024 7:30 AM GMT (Updated on: 5 May 2024 8:58 AM GMT)
Aditya Roy Kapur-Ananya Pandey
X

Aditya Roy Kapur-Ananya Pandey (Image Credit: Social Media)

Aditya Roy Kapur-Ananya Pandey Breakup Reason: बॉलीवुड स्टार कपल अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) पिछले कुछ सालों से अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। वहीं दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हई हैं। अब कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया गया है कि अनन्या और आदित्य ने ब्रेकअप कर लिया है। लेकिन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए? आखिर ऐसी क्या वजह थी कि दोनों ने इतनी जल्दी अपना रिश्ता खत्म कर लिया? आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का हुआ ब्रेकअप (Aditya Roy Kapur Ananya Pandey Breakup)

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने अब अपने रास्ते अलग कर लिए है। आदित्य-अनन्या के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि दोनों एक महीने पहले ही अलग हो चुके हैं। सूत्र ने बताया- ''करीब एक महीने पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, उनका रिलेशनशिप अच्छा चल रहा था और ब्रेकअप के बारे में जानकर हम सब हैरान हो गए। अनन्या कोशिश कर रही है मूव ऑन करने की। बेशक वो दुखी है, लेकिन अभी वो अपने प्यारे दोस्त के साथ समय बिता रही है। वहीं, आदित्य भी इस स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहे हैं।”


क्यों हुआ आदित्य और अनन्या का ब्रेकअप? (Aditya Roy Kapur Ananya Pandey Breakup Reason)

बता दें कि अनन्या पांडे ने पिछले महीने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिटिप्क पोस्ट लिखा था, जिससे फैंस कयास लगाने लगे थे कि कहीं आदित्य रॉय कपूर से उनका ब्रेकअप तो नहीं हो गया। मीडिया को जिस सूत्र ने जानकारी दी है, उसने यह नहीं बताया है कि दोनों अलग क्यों हुए हैं। ऐसे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है कि आखिर क्यों आदित्य और अनन्या ने ब्रेकअप किया है? वहीं, ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक आदित्य और अनन्या ने भी चुप्पी साधी हुई है।


अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में शामिल हुए थे अनन्या-आदित्य (Aditya Roy Kapur Ananya Pandey Relationship)

बता दें कि अनन्या और आदित्य के रिश्ते के बारे में ‘कॉफी विद करण 7’ में करण जौहर ने हिंट दिया था, जिससे यह साफ हो गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, सारा अली खान ने भी इस बात को कंफर्म किया था कि अनन्या एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। हाल ही में, अनन्या-आदित्य को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में साथ देखा गया था। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया है।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story