×

Aftab Shivdasani Birthday Special: 14 महीने की कम उम्र में आए टीवी पर, बेस्ट विलन के साथ बेस्ट कॉमेडियन भी रह चुके हैं आफताब

Aftab Shivdasani Birthday Special: बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने बर्थडे पार्टी के लिए जाने जाते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 24 Jun 2021 10:05 AM GMT (Updated on: 24 Jun 2021 10:15 AM GMT)
अफताब शिवदासानी
X

अफताब शिवदासानी  ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया )

Aftab Shivdasani Birthday Special: बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने बर्थडे पार्टी के लिए जाने जाते हैं। सभी अपने बर्थडे पार्टी को यादगार बनाकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। 25 जून को आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) का जन्मदिन है। इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। यह वेटरन एक्टर अपने कॉमेडी फिल्मों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड में काफी समय से इनकी फिल्में नहीं आई हैं पर फिर भी इनके फैंस हमेशा पर्दे पर इनकी वापसी का इंतजार करते हैं। आज हम बर्थडे के मौके पर इनके बारे में कुछ रोचक बातें जानेंगे।

अफताब पहली बार सिनेमा पर्दे पर 14 महीने के उम्र में दिखाई दिए थे। फैरेक्स बेबी (Farex baby) कंपनी जो कि बच्चो के लिए खाने का सामान बनाती है, उसके कमर्शियल प्रचार में उन्हें देखा गया था। बाल कलाकार की तरह उन्होंने मिस्टर इंडिया (Mr. India), शहंशाह (Shahenshah), चालबाज (ChaalBaaz) और इंसानियत (Insaniyat) जैसी हिट फिल्मों में नजर आए। साल 1999 में वह पहली बार वयस्क कलाकार की तरह रामगोपाल वर्मा की फिल्म मस्त (Mast) में नजर आए। इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड दिया गया। इसके बाद से ही यह कई सुपरहिट फिल्में दिए। इन फिल्मों में कसूर (Kasoor), क्या यही प्यार है (Kya Yahi Pyar Hai), आवारा पागल दीवाना (Awara Paagal Deewana) और मस्ती (Masti) जैसी फिल्में शामिल हैं।

अफताब शिवदासानी ( फोटो सोशल मीडिया)

अपने कॉमेडी फिल्मों के कारण अफताब हमेशा से ही सुर्खियां बटोरते आए हैं। मस्ती, ग्रैंड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी हिट कॉमेडी मूवी सीरीज के।लिए अफताब को कौन नहीं जानता। मस्ती के लिए इन्हें बेस्ट कॉमेडियन का अवार्ड भी इन्हें मिल चुका है। सिंधी हिंदू परिवार से ताल्लुकात रखने वाले अफताब, लंदन में पली बढ़ी निन दुसांज (Nin Dusanj) के साथ साल 2014 में शादी रचाएं। इस कपल की एक 9 महीने की बेटी है जिसका नाम नेवाए (Nevaeh) है।

अफताब और निन दुसांज

आपको बताते चलें कि फिल्मों के अलावा अफताब वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। इनकी कुछ फेमस वेब सीरीज हैं जैसे कि स्पेशल ऑप्स (Special Ops) और पॉयजन 2 (Poison 2)। जल्द ही आपको यह 43 वर्षीय कलाकार अन्य वेब सीरीज में भी देखने को मिलेगा।

Shweta

Shweta

Next Story