×

विक्रांत मेस्सी की चमकी किस्मत, हाथ लगा एकता कपूर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

Vikrant Massey: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी अपनी हालिया रिलीज फिल्म '12th Fail' को लेकर काफी चर्चा में है। अब इस बीच एक्टर के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 15 Jan 2024 5:28 AM GMT
विक्रांत मेस्सी की चमकी किस्मत, हाथ लगा एकता कपूर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
X

Vikrant Massey: टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत मेस्सी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज उन्होंने अपने शानदार एक्टिंग और एक से बढ़कर एक दमदार फिल्मों से लोगों के दिलों में एक जगह बनाई है। हाल ही में विक्रांत की फिल्म '12th Fail' रिलीज हुई थी, जिसके बाद तो विक्रांत की पॉपुलैरिटी पहले से दुगनी तेजी से बढ़ी है। इस फिल्म में विक्रांत की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है। वहीं, अब इस फिल्म के बाद विक्रांत के हाथ एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है।

विक्रांत ने एकता कपूर की फिल्म साइन

दरअसल, विक्रांत को एकता कपूर का एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। जी हां...विक्रांत एकता कपूर की एक सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म का हिस्सा होंगे। रिपोर्ट्स की मानें, तो जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रांत मेस्सी ने एकता कपूर की फिल्म को साइन कर दिया है। अभी उनकी इस फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है। इसका निर्देशन रंजन चंदेल ने किया था। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसे लेकर अभी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है। फिल्म की कहानी 2000 की शुरुआत में हुई सत्य घटनाओं से प्रेरित होगी, जिसने देश के पॉलिटिकल सेनारियो को बदल दिया था।


फिल्म को लेकर उत्साहित हैं एकता कपूर

मीडिया को मिली एक जानकारी के अनुसार, एकता कपूर इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए बेकरार हैं। इसे लेकर काफी समय से डिबेट होती रही हैं लेकिन इस मुद्दे पर फिल्म अभी तक कोई नहीं बना सका। लेकिन एकता कपूर हमेशा से रिस्क लेने में माहिर रही हैं और इस फिल्म के लिए भी वे जोखिम उठाने को तैयार हैं। फिल्म को लेकर एकता और विक्रांत के बीच मीटिंग्स भी हो चुकी हैं। इस फिल्म को लेकर अभी कास्टिंग चल रही है और इसका प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू भी हो चुका है।


विक्रांत की 12th फेल ने किया कमाल

खैर, अब बात कर लेते हैं विक्रांत मेस्सी की '12th Fail' की, तो ये मूवी IPS मनोज कुमार शर्मा और उनकी वाइफ श्रद्धा जोशी के जीवन पर आधारित है। 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने 66 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके अलावा इस फिल्म को OTT पर भी खूब व्यूज मिल रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खबरों की मानें, तो फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजा गया है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story