×

लाइगर के बाद रणवीर कपूर के साथ प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर संग पोस्ट शेयर की हैं,अब इस पोस्ट को देख कर यह कयास लगाएं जा रहे है कि क्या अनन्या अब अगली फिल्म में रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 14 Sep 2022 9:38 AM GMT
लाइगर  के बाद रणवीर कपूर के साथ प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अनन्या पांडे
X

हाल ही में अनन्या पांडे ने लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ काम किया था.फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई,लेकिन दोनों की केमेस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आई। अब लाइगर के बाद अनन्या दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो गई हैं। वहीं अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर संग पोस्ट शेयर की हैं,अब इस पोस्ट को देख कर यह कयास लगाएं जा रहे है कि क्या अनन्या अब अगली फिल्म में रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी ?यह सवाल अनन्या की पोस्ट देख कर उठ रहे हैं।

क्या रणवीर के साथ अगली फिल्म में नजर आएंगी अनन्या पांडे

इन फोटोज को अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्ट में दो तस्वीरें हैं,जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शायद अनन्या ने अपने फैंस को हिंट दिया है,जिसे देख कर लग रहा है कि जल्द ही ये दोनों किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। बता दे कि अनन्या ने पोस्ट के साथ कैप्शन भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा,नया दिन ,नया शूट,नया दोस्त। इस पोस्ट पर फैंस काफी ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं।


अनन्या और रणबीर पहली बार दिखेंगे पर्दे पर एक साथ


कहा जा रहा है कि दोनों एक साथ प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।लेकिन अभी तक इसके बारे में किसी भी तरह की कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट शेयर नहीं की गई हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को काफी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं,और फैंस कमैंट्स की बौछार कर रहे हैं। कमेंट्स में फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। और दोनों को स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैंस जानने का इंतजार कर रहे है कि ये नया प्रोजेक्ट क्या है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story