इन बॉलीवुड सितारों की शादी के बाद चमकी किस्मत

Anoop Ojha
Published on: 15 Nov 2018 1:05 PM GMT
इन बॉलीवुड सितारों की शादी के बाद चमकी किस्मत
X

मुंबई :बॉलीवुड इंडस्ट्री में 10 साल पहले किसी भी सितारें की लोकप्रियता और उसकी काबिलियत पर नहीं बल्कि उसकी उम्र और विवाहित स्थिति पर निर्भर थी। लेकिन अब यह ट्रेंड बदल रहा है। फिलहाल इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स मौजूद है जिनकी शादी के बाद किस्मत चमकी है।

1. शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के सर से उनके पैरेंट्स साया बहुत कम उम्र में ही उठ गया था। उनकी जिंदगी में सिर्फ उनकी पत्नी गौरी का ही साथ था। शाहरुख को गौरी शादी करने के लिए कई रूकावटों का सामना करना पड़ा। शाहरुख, गौरी से शादी रचाने के बाद ही बॉलीवुड के किंग आॅफ रोमांस बनें और वह आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।

यह भी पढ़ें .....ऐश्वर्या ने खोली जुबान, कहा-अनिल कपूर उन्हें ऐसा कहने को कहते हैं जो वो नहीं कर पाती…..

2. अनिल कपूर

जिस दशक में शादी को कॅरियर में आत्महत्या माना जाता था, तब अनिल कपूर ने सुनीता के साथ अपने पांच साल के रिश्ते को शादी में तब्दील किया था। इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने से पहले अनिल कपूर को बहुत संघर्ष करना पड़ा था।

3. इरफान खान

ग्लोबल स्टार बन चुके इरफान खान ने इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की करने के लिए काफी संघर्ष किया है। लेकिन उनके संघर्ष और परेशानी के दिनों में उनकी पत्नी उनके साथ मजबूती से खड़ी रही और आज एक सफलतम अभिनेता हैं।

यह भी पढ़ें .....#MeToo: 2005 में मिस इंडिया रही इस एक्ट्रेस ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगाए गंभीर आरोप

4. नवाजुद्दीन सिद्दीकी

कुछ साल पहले तक कोई भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नहीं जानता था। लेकिन अपने प्रोफेशन के प्रति समर्पित नवाज ने अपनी दमदार एक्टिंग और अपनी पत्नी के मजबूत साथ के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जब शादी हुई तो नवाजुद्दीन एक कलाकार के रूप में संघर्ष कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अग्रणी भूमिका निभाई और बाकी सभी इतिहास हैं। वह बहुत सफल हो गया।

यह भी पढ़ें .....मैं शादी से पहले सेक्‍स की वकालत करता हूं: आयुष्मान खुराना

5. आयुष्मान खुराना

वर्ष 2011 में आयुष्मान ने अपनी मित्र ताहिरा कश्यप से शादी की। अभिनेता ने विक्की डोनर (2012) की रिलीज के बाद एक नाम बना लिया था। आयुष्मान ने एक रियलिटी टीवी शो जीता था, एक वीजे के रूप में काम किया, बॉलीवुड में अभिनय शुरू होने से पहले कई घटनाओं की मेजबानी की है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story