×

जाह्नवी और आर्यन हो जाएं सावधान, करन ने कह दिया ये एक्टर देगा सबको टक्कर

suman
Published on: 29 Nov 2016 11:27 AM GMT
जाह्नवी और आर्यन हो जाएं सावधान, करन ने कह दिया ये एक्टर देगा सबको टक्कर
X

ahan-shetty

मुंबई: एक्टर सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में किस्मत आजमाने वाले है। अहान को साजिद नाडियावाला लॉन्च करने वाले है। करन जौहर ने अहान को आने वाले समय के स्टार कहा हैं। कहा जा रहा है कि वे अपनी पहली फिल्म के लिए लंदन में विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में जल्द ही अहान की पहली फिल्म आने वाली है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या कहा-करन जौहर ने सुनील शेट्टी के बेटे के बारे में....



करन ने ट्विटर पर अहान की प्रशंसा की। अहान के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ट्रेनिंग दन दनादन, आने वाले समय का स्टार। अहान शेट्टी की दमदार एंट्री साजिद नाडियाडवाला और सुनील शेट्टी को बधाई।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सुनील शेट्टी ने क्या कहा अपने बेटे को ....



सुनील शेट्टी ने भी फिल्मों की खूबसूरत दुनिया’ में अपने बेटे का स्वागत किया और उन्हें जल्द परदे पर आने को कहा। सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया, ईश्वर ने हमें सबकुछ दिया। हमेशा चमकते रहो अहान। फिल्मों की खूबसूरत दुनिया में स्वागत है। तुम्हारे पापा हमेशा तुम्हारे साथ हैं।

suman

suman

Next Story