Aila Bhatt को हुई गंभीर बीमारी, जानिए क्या होता है ADHD और इसके Symptoms क्या है

Aila Bhatt ADHD : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट टेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर की शिकार थी, उन्होंने खुद ही अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में बताया है।

Shikha Tiwari
Published on: 14 Oct 2024 9:40 AM GMT
Alia Bhatt Diagnosed With ADHD
X

Alia Bhatt Diagnosed With ADHD

Alia Bhatt Diagnosed With ADHD: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट जो कि इन दिनों अपनी रिलीज हुई फिल्म जिगरा (Jigra) की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। हालहि में आलिया भट्ट की रिलीज हुई फिल्म जिगरा पर टी-सीरीज की मालकिन और एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आलिया भट्ट की फिल्म का कलेक्शन झूठ है। तो वहीं फिल्म सिनेमाघरों में भी कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है। अब जाकर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने बारे में एक ऐसी जानकारी शेयर की है। जिसके बारे में शायद ही बहुत कम लोग जानते हैं, बता दे कि आलिया भट्ट को ADHD है। चलिए जानते हैं क्या होता है एडीएचडी और इसके लक्षण

आलिया भट्ट को थी एडीएचडी (Alia Bhatt Admits To ADHD)-

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बताया कि उनको ADHD था। उन्होंने बताया कि जब वो छोटी थी। तब उनके दोस्त जब क्लासरूम में बाते करते थें, तो वो अचानक से बीच में ही उठकर चली जाती थी। उनके दोस्त ये सब नोटिस करते थे। लेकिन उनको ये नहीं पता था कि उनके साथ ऐसा क्यों होता है। अब जाकर आलिया भट्ट ने बताया है कि उनको इसके बारे में पता चला है कि उनको Attention deficit hyperactivity disorder था। जिसकी वजह से वो ऐसी हरकती थी। उन्होंने इसका इलाज भी कराया है।

एडीएडी क्या हौता है और इसके लक्षण क्या हैं (What is ADHD Symptoms In Hindi)-

ADHD का फुल फॉर्म Attention deficit hyperactivity disorder हैं। एडीएचडी की पहचान बचपन में ही हो जाती है, जब बच्चे अन्य बच्चों की तुलना में अलग व्यवहार करते हैं। उनको बैचेनी, नींद ना आना और चिंता जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है। इस बीमारी से ग्रसित लोग अक्सर बेचैन रहते हैं उनका किसी एक चीज पर ध्यान क्रेंदित नहीं रहता है। और वो आवेश में आकर कुछ भी कर सकते हैं। ज्यादातर मामलों में इस रोग का इलाज तब किया जाता है, जब बच्चे 12 साल के हो जाते हैं। कभी-कभी इससे कम उम्र में भी किया जा सकता है। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है। और इसका इलाज नहीं हुआ होता है तब बड़े होने पर भी ये बीमारी परेशान कर सकती है।

एडीएचडी से पीड़ित बच्चों के लिए, वेसे तो कोई इलाज नहीं है, लेकिन यदि आवश्यक हो तो दवा के साथ-साथ माता-पिता और प्रभावित बच्चों के लिए उचित शैक्षिक सहायता, सलाह और सहायता के साथ इसका प्रबंधन किया जा सकता है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story