×

अंबानी के घर डिनर करने पहुंची ऐश्वर्या के ड्रेस की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

suman
Published on: 10 Dec 2017 4:28 AM GMT
अंबानी के घर डिनर करने पहुंची ऐश्वर्या के ड्रेस की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने फैशन को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनका ड्रेसिंग स्टाइल काफी महंगा और अच्छा होने की वजह से चर्चा में बना रहता है। इसी सिलसिले में एक बार फिर ऐश्वर्या चर्चा में आयी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अंबानी के घर डिनर के लिए पहुंची थीं। जहां पहुंचकर उन्होंने सभी से लाइमलाइट छीन ली थी।

ऐश्वर्या की स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा ने उनकी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पीले रंग का यह गाउन बॉलरुम गाउन और कोट का परफ्केट मिश्रण है। इसमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं।यह एलेक्सिस मैबिले के फॉल विंटर 2017-18 के कलेक्शन का है।

ऐश का यह गाउन बेहद महंगा है।इसकी कीमत आप सबको हैरान कर देगी। ऐश्वर्या के इस गाउन की कीमत 4,925 यूरो यानी कि लगभग 3.7 लाख रुपए है। ऐश्वर्या इन दिनों फन्ने खां फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। वो पहली बार राजकुमार राव के साथ दिखेंगी। वहीं एक दूसरी फिल्म में अनिल कपूर के साथ दिखेंगी।

suman

suman

Next Story