×

SECRET: ऐश्वर्या की है पूरी दुनिया दीवानी, पर कॉलेज लाइफ में वो इस शख्स को करती थी इंप्रेस

suman
Published on: 29 Sep 2017 8:25 AM GMT
SECRET: ऐश्वर्या की है पूरी दुनिया दीवानी, पर कॉलेज लाइफ में वो इस शख्स को करती थी इंप्रेस
X

मुंबई: सभी की स्कूल औऱ कालेज की लाइफ मौज मस्ती से भरी होती है। ये दिन सभी को बहुत अच्छे लगते हैं। कैंटीन में मस्ती, फ्रेंडस से हल्लागुल और किसी ना किसी टीजर पर क्रश, बहुत अच्छा लगता है। खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ भी ऐसा कुछ हुआ। कॉलेज के दिनों में ऐश्वर्या राय फिजिक्स के टीचर को इम्प्रेस करना चाहती थीं। क्योंकि बाकी लेक्चरर्स से ज्यादा सख्त थे। अपने ग्रुप के साथ हमेशा लास्ट बेंच पर बैठने वाली ऐश्वर्या फिजिक्स के लेक्चर्स के दौरान फ्रंट बैंच पर बैठा करती थीं।

यह भी पढ़ें...सैफ अली खान बन गए मामा, कुणाल खेमू ने शेयर की सोहा के मां बनने की खुशी

2007 में यह खुलासा उनकी क्लासमेट रहीं शिवानी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में किया था। शिवानी ने इस इंटरव्यू में कहा था, वे एक साल के लिए मुंबई के जय हिंद कॉलेज में साइंस की स्टूडेंट थी। ऐश्वर्या ने बाद में ज्वाइन किया था। इससे पहले वह के.सी. कॉलेज में पढ़ रही थीं। के. सी. मेरे कॉलेज के बेहद नजदीक था। मेरे कॉलेज के लड़के ऐश्वर्या की खूबसूरती के इतने कायल थे कि उन्हें देखने के लिए गेट पर जाकर खड़े हो जाते थे। शिवानी के मुताबिक, ऐश्वर्या लास्ट मोमेंट में कॉलेज पहुंचती थीं और पूरे ग्रुप के साथ आखिरी बैंच पर जाकर बैठा करती थीं।

suman

suman

Next Story