×

Nysa Devgan: काजोल की लाडली बनी इंटरनेट क्वीन, न्यासा की स्पेन में मस्ती करते तस्वीरें आई सामने

Nysa Devgan: न्यासा की सोशल मीडिया पर काफी फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में न्यासा स्पेन में अपने दोस्तों के साथ मजे करते हुए दिखाई दे रही हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 6 July 2022 10:57 AM GMT
Nysa Devgan
X

Nysa Devgan (फोटो-सोशल मीडिया)

Click the Play button to listen to article

Nysa Devgan: बॉलीवुड के फेमस कपल अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन इन दिनों काफी चर्चा है। वैसे तो न्यासा ने अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है, लेकिन इसके बाद भी उनके ग्लैमर की वजह से वो लाइमलाइट में रहती हैं। न्यासा बॉलीवुड के उन स्टार्स किड्स में हैं जिनके घूमना-फिरना, पब में पार्टी करना, दोस्तों के साथ चिल करना अच्छा लगता है। स्टार किड न्यासा इन दिनों स्पेन में है और अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। न्यासा की शेयर हो रही फोटोज देख आप जान सकते हैं कि न्यासा विदेश में दोस्तों के साथ मजे में हर पल बिता रहीं हैं।

न्यासा की सोशल मीडिया पर काफी फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में न्यासा स्पेन में अपने दोस्तों के साथ मजे करते हुए दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में कुछ अनदेखी फोटोज भी हैं, जिसे देखकर फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं।

न्यासा को लेकर उठे सवाल

बॉलीवुड स्टार किड न्यासा देवगन का सोशल मीडिया फॉलो करने पर पता चला है कि उन्हें लाइफ को खुल कर जीना बहुत पसंद है। इस वजह से न्यासा जहां कहीं भी घूमने जाती हैं अपने हर उस पल को बहुत इंजाय करती हैं।

इन दिनों न्यासा देवगन के दोस्त ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज न्यासा के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में न्यासा काफी ग्लैमर लुक में है। न्यासा फुल-स्लीव व्हाइट टॉप के साथ बॉडीकॉन शॉर्ट स्कर्ट पहने हुए हैं और साथ ही व्हाइट स्नीकर्स भी कैरी किए हुए हैं। स्पेन में एक किसी हैरिटेज साइट में न्यासा अपने दो मेल दोस्तों के साथ ही मस्ती कर रही हैं।

इस आउटफिट में न्यासा ने अपने बालों को खोला हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज को देख फैंस न्यासा की तारीफ करने के साथ-साथ ये भी जानना चाह रहे हैं आखिर इन दोस्तों में न्यासा का सबसे खास दोस्त कौन सा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों को उनके दोस्त Orhan Awatramani ने शेयर किया है। न्यासा के दोस्त Orhan के बारे में जानकारी इकट्ठा करने पर पता चला कि Orhan एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। न्यासा का ये दोस्त और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स का अच्छा दोस्त हैं।

न्यासा के अलावा Orhan सारा अली खान और उनके भाई इब्राहीम के भी अच्छे दोस्त हैं। बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलेब्स के साथ Orhan ने अपने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है। जिनमें वे सबके साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story