OH NO: बादशाहो और काजोल के बीच हुई लड़ाई, फैंस ने ली चुटकी

suman
Published on: 7 Sep 2017 2:31 AM GMT
OH NO: बादशाहो और काजोल के बीच हुई लड़ाई, फैंस ने ली चुटकी
X

मुंबई: एक्शन एक्टर अजय देवगन फिल्म बादशाहो को लेकर चर्चा मेंं हैं। इसी बीच अजय ट्विटर पर अपने फैंस से हैशटैग टॉक्स किया तो उसमें काजोल भी आ गई। काजोल और अजय की शादीशुदा जिदंगी यूं तो काफी खुशहाल है लेकिन गुस्सैल काजोल कई बार भड़क जाती हैं। दोनों की जोड़ी को बेस्ट कपल्स की मिसाल दी जाती है। हाल ही में काजोल और अजय देवगन की नोक-झोंक की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं।

आगे...

दरअसल अजय देवगन की 'बादशाहो' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए चार दिन में 50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। अपनी फिल्म की इस सफलता को देखते हुए सोशल मीडिया से दूर रहने वाले अजय देवगन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस को उनकी फिल्म को पसंद करने के लिए धन्यवाद दिया।

आगे...

उन्होंने अपने फैंस से काफी देर तक बातें की । इस दौरान बीच चैट में काजोल ने अजय से पूछ लिया कि वो खाना खाने के लिए घर पर कब तक लौटेंगे। काजोल के इस सवाल पर अजय ने चुटकी लेते हुए कहा कि वो अभी डाइट पर है।काजोल ने पति अजय का मिजाज समझते हुए उनके इसे मजाक समझकर कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद फैंस के बीच खलबली मच गई। लोग हंसी मजाक में कहने लगे अजय अपने फैंस के साथ लंच करेंगे।

suman

suman

Next Story