Ajay Devgan Ki Sampatti: रईसी के मामले में अजय देवगन भी किसी से कम नहीं, इस समय करोड़ों के हैं मालिक

Ajay Devgan Ki Sampatti: यह दूसरी बात है कि अजय देवगन 50 साल के हो चुके हैं। अपने 30 साल के करियर में अजय करोड़ों के मालिक हैं।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 1 Oct 2021 4:45 PM GMT
Ajay Devgn
X

अजय देवगन (फोटोः सोशल मीडिया)

Ajay Devgan Ki Sampatti: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन उन स्टार्स में शुमार हो चुके हैं जिनकी फिल्में सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। वैसे तो अजय देवगन नें बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन उनकी फिल्म सिंघम ने उन्हें एक अलग नेम और फेम दिलायी। इस फिल्म के बाद से लोग अजय देवगन को सिंघम के नाम से जानते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड सिंघम यानी अजय देवगन की कमाई के बारें में बताएंगे।

यह दूसरी बात है कि अजय देवगन 50 साल के हो चुके हैं। अपने 30 साल के करियर में अजय करोड़ों के मालिक हैं। अजय की रईसी बॉलीवुड के तीन खान से कम नहीं हैं। आज के समय में अजय देवगन के पास खुद का प्राइवेट जेट हैं इसके साथ ही उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में एक कार भी है। जानकारों की मानें तो इस समय अजय देवगन के पास 260 करोड़ हैं। वहीं 2018 में उनकी सालाना इनकम 32 करोड़ रुपए थी।


बहरहाल अगर अजय देवगन की फिल्मों की बात करते हैं तो उन्होंने सिर्फ दो साल में तकरीबन 100 करोड़ रुपए से अधिक कमाई करने वाली फिल्में दी है। वहीं अजय देवगन सिर्फ एक फिल्म के लिए 22 करोड़ रुपए लेते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अजय एक विज्ञापन के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज लेते हैं। इसके अलावा वह 6 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स भरते हैं।

महंगी चीजों का शौक रखते हैं अजय


आपको बता दें कि जिस तरह से अजय फिल्मों में लग्जरी कार से चलते हैं ठीक उसी तरह से वह रीयल लाइफ में भी महंगी कारों का शौक रखते हैं। अजय के पास सबसे महंगी कार हैं उस कार का नाम मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे है। इस बेशकीमती कार की कीमत इस समय पौने दो करोड़ रुपए है। इसके साथ ही अजय के पास रेंज रोवर भी हैं जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए हैं। बताते चलें कि अजय देवगन के पास खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक है। अजय ने अपने ही प्रोडक्शन के तले हेलीकॉप्टर ईला फिल्म बनाई थी।

Shweta

Shweta

Next Story