×

Nyasa Devgn Video: ग्रीस में पार्टी कर रहीं अजय देवगन की बेटी, डांसिंग मूव्स देख आपको याद आएँगी काजोल

Nyasa Devgn Video:अजय और काजोल की बेटी न्यासा ग्रीस में दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करती नज़र आ रहीं हैं। आइये जानते हैं कि आखिर किस तरह पार्टी को एन्जॉय कर रहीं हैं न्यासा।

Shweta Srivastava
Published on: 22 July 2022 1:49 PM GMT
Nyasa Devgn Video
X

Nyasa Devgn Video (Image Credit-Social Media)

Nyasa Devgn Video: अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) आजकल सुर्ख़ियों में हैं। हर दिन उनका कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। जहाँ बीते कल न्यासा का एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा था वहीँ अब उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमे न्यासा ग्रीस में अपने दोस्तों के साथ डांस करती और पार्टी एन्जॉय करती नज़र आ रहीं हैं। आइये जानते हैं कि आखिर किस तरह पार्टी को एन्जॉय कर रहीं हैं न्यासा।

अजय देवगन और काजोल की लाड़ली न्यासा यूँ तो फिल्मों से दूर हैं और आगे फिल्में करेंगी या नहीं ये भी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर वो काफी ज़्यादा पॉपुलर हैं। उनसे जुडी खबरें सुर्खिया बन जातें हैं। वहीँ अब खबर आ रही है कि न्यासा आजकल फूल पार्टी मूड में हैं। वहीँ उनके डांसिंग मूव्स देखकर आपको भी काजोल की याद ज़रूर आ जाएगी। न्यासा ने वीडियो में नीले और सफेद रंग की मिडी ड्रेस पहन रखी है जिसमें न्यासा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह अपना ड्रिंक टेबल पर रखती है और नाचने लगती है। न्यासा और उसके दोस्तों ने हाल ही में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ भी मुलाकात की थी, जो एम्स्टर्डम में 'बावल' की शूटिंग कर रहे थे।

गौरतलब है कि न्यासा स्विट्जरलैंड में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। स्टार किड न्यासा को अभी अपने करियर के विकल्प पर फैसला करना है। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने न्यासा के बॉलीवुड करियर के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि न्यासा को अपने करियर को चुनने की पूरी आज़ादी है साथ ही काजोल ने ये भी कहा कि वो उन्हें कभी ये सुझाव नहीं देंगी कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होना चाहिए या नहीं। काजोल ने ये भी कहा कि ये एक फैसला है जो न्यासा को खुद लेना चाहिए।

न्यासा काजोल और अजय देवगन की बड़ी बेटी हैं। उनका एक भाई युग है जिसका जन्म 2010 में हुआ था। इस कपल ने 1999 में शादी की। फिलहाल न्यासा स्विट्जरलैंड में ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही है। जबकि न्यासा दुनिया भर की जगहों की खोज में सबसे अच्छा समय बिता रही है, ये अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या वो अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलेगी और फिल्मी दुनिया की तरफ अपना रुख करेंगी या नहीं। अजय ने एक बार न्यासा की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया था कि, "मुझे नहीं पता कि वो इस लाइन में आना चाहती है या नहीं। अब तक उसने कोई भी संकेत नहीं दिया है। बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है। वो फिलहाल विदेश में है, अभी पढ़ रही है।"

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story