Singham Again Trailer: कंफर्म इस दिन रिलीज होगा सिंघम अगेन का ट्रेलर

Singham Again Trailer Release Date: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर इस खास अवसर पर होगा रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल

Shikha Tiwari
Published on: 3 Oct 2024 7:24 AM GMT
Singham Again Trailer
X

Singham Again Trailer Release Date 

Singham Again Trailer: अजय देवगन (Ajay Devgn) रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म Singham Again का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को इसलिए भी बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इस बार सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के कई सारे एक्ट्रर कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। तो वहीं ट्रेलर के माध्यम से दर्शकों को अंदाजा लग जाएगा कि इस बार उनको सिंघम अगेन में क्या नया देखने को मिलने वाला है। चलिए जानते हैं कब रिलीज होगा सिंघम अगेन का ट्रेलर और अन्य जानकारी

सिंघम अगेन ट्रेलर रिलीज डेट (Singham Again Trailer Release Date)-

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर (Singham Again Trailer) पहले कहा जा रहा था कि 3 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ आज फिल्म के मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर 2024 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। तो वहीं एक दिन पहले Singham Again को टक्कर देने वाली कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म Bhool Bhulaiyaa 3 का भी ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। भूल-भूलैया 3 के ट्रेलर और सिंघम अगेन के ट्रेलर में से दर्शकों को किस फिल्म का ट्रेलर कितना पसंद आता हैं। इससे भी कहीं ना कहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सुपरहिट होने के बारे में अंदाजा लग जाएगा।

सिंघम अगेन कास्ट (Singham Again Cast)-

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी Singham Again में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कई सितारे शामिल हैं।

सिंघम अगेन रिलीज डेट (Singham Again Release Date)-

सिंघम अगेन (Singham Again) की रिलीज डेट को लेकर हर रोज किसी न किसी प्रकार का अपडेट आता रहता है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सिंघम अगेन की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है।जिसके पीछे वजह है उसी दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का रिलीज होना।लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सिंघम अगेन अपने तय किए गए डेट पर ही यानी दिवाली पर रिलीज(Singham Again Release Date) होगी।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story