×

अगली फिल्म में तानाजी मालुसरे का रोल प्ले करेेंगे अजय देवगन

suman
Published on: 21 July 2017 4:49 AM GMT
अगली फिल्म में तानाजी मालुसरे का रोल प्ले करेेंगे अजय देवगन
X

मुंबई: अभिनेता अजय देवगन आगामी ऐतिहासिक फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' में सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में दिखेंगे। तानाजी मालुसरे 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी की सेना में सैन्य नेता थे।

अजय ने बीते बुधवार को अपनी फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म की पहली झलकी में अजय मराठी योद्धा के अवतार में युद्धभूमि में नजर आ रहे हैं।

आगे....

अजय ने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि तानाजी भारतीय इतिहास के गुमनाम योद्धाओं में से एक हैं। फिल्म में तानाजी अपने राजा छत्रपति शिवाजी, अपनी मिट्टी और लोगों के लिए लड़ते हैं।

आगे....

यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी। राउत को 'लोकमान्य : एक युगपुरुष' के निर्देशन के लिए पहचाना जाता है।

वर्ष 2016 की 'शिवाय' में नजर आ चुके अजय 'बादशाहो' और 'गोलमाल अगेन' पर काम कर रहे हैं।

आईएएनएस

suman

suman

Next Story