×

Ajay Devgn Upcoming Movies: अजय देवगन की कौन-कौन सी पिक्चरे होने वाली है रिलीज, देखे लिस्ट

Ajay Devgn Upcoming Movies: ये पूरा साल अजय देवगन के नाम रहने वाले है, एक के बाद एक कई सारी सुपरहिट फिल्में इनकी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है, देखिए इनकी लिस्ट..

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 8 March 2024 8:00 AM GMT
Ajay Devgn Upcoming Movies
X

Ajay Devgn Upcoming Movies

Ajay Devgn Upcoming Movies 2024: इस साल अक्षय कुमार का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अजय देवगन बॉक्स ऑफिस के किंग बन सकते है। ऐसा हमारा कहना नहीं है बल्कि आने वाले दिनों में उनके फिल्मों की आने वाली लिस्ट इस ओर इशारा करती है। चलिए आज हम आपको बताते है, अजय देवगन की कौन-कौन सी फिल्म आने वाली है।

अजय देवगन अपकमिंग मूवी (Ajay Devgn Upcoming Movies)-

अजय देवगन फिल्म शैतान रिलीज डेट-


अजय देवगन और आर माधवन की ये काले जादू पर आधारित फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन की बेटी को आर माधवन ने वशीकरण कर लिया है। ये फिल्म दर्शको द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

अजय देवगन फिल्म मैदान रिलीज डेट-




अजय देवगन 11 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर मैदान फिल्म लेकर आ रहे है। ये फिल्म काफी समय से रिलीज के लिए अटकी हुई थी। अब जाकर फाइनली ये फिल्म रिलीज हो रही है।

अजय देवगन फिल्म औरों में कहां दम रिलीज डेट-


अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम 14 जून 2024 रिलीज हो सकती है। अजय देवगन की ये फिल्म भी कई बार टल चुकी है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू और जिम्मू शेरगिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अजय देवगन फिल्म सिंघम अगेन रिलीज डेट-


अजय देवगन की सिंघम अगेन 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। जिसमें अजय देवगन एक बार फिर दबंग पुलिस अफसर सिंघम के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन और कॉमेडी दोनों का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

अजय देवगन फिल्म रेड 2 रिलीज डेट-




अजय देवगन की फिल्म रेड 2 इस बार 15 नवंबर को रिलीज होगी। एक बार फिर से अजय देवगन नेताओं के घर पर रेड मारते हुए नजर आएंगे।

अजय देवगन फिल्म अनटाइटल रिलीज डेट-

अजय देवगन अभिषेक कपूर की एक अनाम फिल्म में नजर आएंगे। इनकी ये फिल्म कब रिलीज होगी, अभी इसके बारे में नहीं बताया गया है।

अजय देवगन फिल्म गोलमाल 5 रिलीज डेट -

अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 5 भी आने वाली है। ये फिल्म कब रिलीज होगी, इसके बारे में अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। आशंका है कि, ये फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है।

अजय देवगन फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज डेट-

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार भी आने वाली है। रिपोर्ट्स कि माने तो ये 2025 में रिलीज हो सकती है।

अजय देवगन फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज डेट-

अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म को लव रंजन टी सीरीज के साथ मिलकर बना रहे हैं।











Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story