×

Ajay Devgn Upcoming Movies: अजय देवगन इन 8 फिल्मों के सीक्वल में आएंगे नजर, जानिए रिलीज डेट

Ajay Devgn Upcoming Movies 2024: अजय देवगन की इन 8 फिल्मों का आने वाला है सीक्वल, जानिए कब रिलीज होंगी Ajay Devgn की ये फिल्में

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 3 April 2024 6:32 AM GMT (Updated on: 3 April 2024 7:11 AM GMT)
Ajay Devgn Upcoming Movies
X

Ajay Devgn Upcoming Movies 

Ajay Devgn Upcoming Movies 2024: अजय देवगन (Ajay Devgn) ने 2 अप्रैल 2024 को अपना 55वां (Ajay Devgn Age) जन्मदिन सेलिब्रेट किया। तो वहीं अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी बता दे कि ये साल अजय देवगन की फिल्मों के नाम ही रहने वाला है क्योकि अजय देवगन की फिल्म Shaittan की सफलता के बाद मेकर्स ने अजय देवगन की कुल 8 फिल्मों के सीक्वल को लेकर अनाउंसमेंट कर दी है। जिनमें कुछ फिल्मे बैक टू बैक इसी साल यानि 2024 में रिलीज होगी। अभी अप्रैल में ईद के अवसर पर अजय देवगन की फिल्म मैदान (Maidaan Movie) रिलीज होने जा रही है, जो कि एक रियल बेस्ट स्टोरी पर आधारित है। इसके बाद इस साल अजय देवगन की बैक टू बैक कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है। इसलिए यदि हम ये कहे 2024 का साल बॉलीवुड के खान या कुमार का नहीं बल्कि अजय देवगन के नाम रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन की इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में

अजय देवगन अपकमिंग फिल्में 2024 ( Ajay Devgn Upcoming Bollywood Movies In Hindi)-

दे दे प्यार दे 2 रिलीज डेट (De De Pyar De 2 Release Date)-

अजय देगवन इस समय दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग लंदन में कर रहे है। ये फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल है। जिसका निर्देशन अनुशुल शर्मा ने किया था।

रेड 2 रिलीज डेट (Raid 2 Release Date)-

रेड 2018 में आया था। बता दे कि अब इस साल इसका सीक्वल यानि यानि रेड 2 आने वाला है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा व योगी बाबू भी नजर आएंगे। अजय देवगन की ये फिल्म 14 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। ये 1 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सन ऑफ सरदार 2 रिलीज डेट (Son Of Sardar 2 Release Date)-

2012 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार जिसमें अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा मेन लीड में थी। ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हो लेकिन इसके बावजूद भी मेकर्स इसके सीक्वल पर यानि सन ऑफ सरदार 2 लाने जा रहे है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।

सिंघम अगेन (Singham Again Release Date)-

अजय देवगन एक बार फिर से रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म में वापसी करने जा रहे है। इस बार फिल्म का टाइटल सिंघम अगेन होगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट इस बार 250 करोड़ होने वाला है। ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दृश्यम 3 रिलीज डेट (Drishyam 3 Release Date)-

दृश्यम के पहले व दूसरे पार्ट की सफलता के बाद अजय देवगन दर्शकों के लिए दृश्यम 3 लेकर आ रहे है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 2025 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अभी इसके रिलीज डेट के बारे में किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है।

धमाल 4 रिलीज डेट (Dhamaal 4 Release Date)-

धमाल की लगातार 3 सीरीज बन चुकी है अब एक बार फिर से अजय देवगन अपनी टीम के साथ धमाल मचाने के लिए धमाल 4 में वापसी कर रहे है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। धमाल 4 के रिलीज डेट को लेकर अभी संस्पेंस बना हुआ है।

गोलमाल 5 रिलीज डेट (Golmaal 4 Release Date)-

गोलमाल जो कि सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसकी अब तक 4 श्रृंखलाऐं आ चुकी है। अब गोलमाल की 5वीं श्रृंखला आ रही है। गोलमाल 5 कब आएगी अभी बता पाना थोड़ा मुश्किल होगा। जैसे ही अपडेट पता चलता है। हम आपको अवगत कराते है।

शैतान 2 रिलीज डेट (Shaitaan 2 Release Date)-

शैतान की सफलता के बाद मेकर्स शैंतान के सीक्वल पर काम कर रहै है। और इस फिल्म की कहानी की खोज मेकर्स ने कर ली है। अभी फिल्म की कास्ट पर काम चल रहा है। खबरों कि माने तो ये फिल्म 2025 तक रिलीज हो सकती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story