×

Akanksha Dubey: आत्महत्या के कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ था आकांक्षा दुबे का नया गाना

Akanksha Dubey Music Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा आकांक्षा दुबे की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। कोई यह मानने को तैयार ही नहीं है कि इतनी टैलेंटेड अदाकारा ने जिंदगी को छोड़ मृत्य के रास्ते को चुन लिया।

Shivani Tiwari
Published on: 26 March 2023 9:49 AM GMT (Updated on: 26 March 2023 10:10 AM GMT)
Akanksha Dubey Music Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा आकांक्षा दुबे की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। कोई यह मानने को तैयार ही नहीं है कि इतनी टैलेंटेड अदाकारा ने जिंदगी को छोड़ मृत्य के रास्ते को चुन लिया। सोशल मीडिया पर सेलेब्स, फैंस और यूजर्स आकांक्षा दुबे के लिए दुख जाहिर कर रहें हैं।
महज 24 साल की उम्र में आकांक्षा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बनाई थी और वे एक से एक बड़े नामी सितारों के साथ काम कर चुकीं थीं।

आत्महत्या के कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ था आकांक्षा दुबे का नया गाना

भोजपुरी क्वीन आकांक्षा दुबे की मौत की खबर उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। बता दें कि एक्ट्रेस का आज ही एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम "ये आरा कभी हारा नहीं" है। इस गाने में आकांक्षा भोजपुरी स्टार पवन सिंह संग नजर आ रहीं हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ ही रही थी कि इसी बीच एक्ट्रेस के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

गाना देख फैंस हुए इमोशनल

आकांक्षा दुबे और पवन सिंह का यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया था, लेकिन किसे पता था कि आकांक्षा दुबे का यह आखिरी गाना होगा। "ये आरा कभी हारा नहीं" गाने की लिरिक्स जाहिद अख्तर और इमामुद्दीन ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है, जबकि पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाने को अपनी आवाज दी है। इस गाने में आकांक्षा दुबे का जबरदस्त लटके झटके देखने को मिल रहा है, हालांकि अब यह गाना फैंस को इमोशनल भी कर दे रहा है, क्योंकि अब वे फिर कभी आकांक्षा दुबे का डांस नहीं देख पाएंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story