TRENDING TAGS :
Khesari Lal Yadav को छोड़ अब इस भोजपुरी अभिनेता संग रोमांस कर रहीं Akanksha Puri, देखें वीडियो
Akanksha Puri Video: आकांक्षा पुरी का भोजपुरी के एक Bhojpuri अभिनेता संग रोमांटिक वीडियो वायरल हो गया है, आइए दिखाते हैं।
Akanksha Puri
Khesari Lal Yadav-Akanksha Puri: हिंदी टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा आकांक्षा पुरी अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपना कदम रख चुकीं हैं, जी हां! पिछले दिनों खेसारी लाल यादव संग वे खूब Reels सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं थीं, वहीं खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के एक Reel ने जमकर सुर्खियां बटोरीं थीं, जिसमें दोनों जिम में वर्कआउट करते नजर आए थे, इस वीडियो को देख नेटीजेंस ने खेसारी और आकांक्षा को बुरी तरह ट्रोल किया था, वहीं अब आकांक्षा पुरी का भोजपुरी के एक अन्य अभिनेता संग रोमांटिक वीडियो वायरल हो गया है, आइए दिखाते हैं।
आकांक्षा पुरी का नया वायरल वीडियो
खेसारी लाल यादव संग आकांक्षा पुरी के कई वीडियोज आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन अब इसी बीच आकांक्षा पुरी का एक वीडियो भोजपुरी अभिनेता नीलकमल सिंह संग वायरल हो रहा है। जी हां! आकांक्षा पुरी और नीलकमल सिंह के वीडियो ने इंटरनेट पर हल्ला मचा दिया है। वायरल रहे वीडियो में आकांक्षा पुरी और नीलकमल सिंह डांस के साथ ही रोमांस करते भी दिखाई दे रहें हैं। यहां देखें वीडियो -
आकांक्षा पुरी और नीलकमल सिंह का गाना हुआ रिलीज
बता दें कि बीते दिन ही नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल आग लगा दी है। आग लगा दी एक होली गाना है, जो टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी की बेहतरीन केमिस्ट्री नजर आ रही है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है और अभी भी व्यूज तेजी से बढ़ रहा है, यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। बताते चलें कि आग लगा दी गाने को भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के साथ ही अनु मलिक और अनमोल मलिक ने गाया है। जिस तरह से गाने को रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देख साफ है कि होली वाले दिन यह गाना दर्शको के बीच तहलका मचाने वाला है।