×

Bhojpuri Hit Gana: यहां सुनिए! अक्षरा सिंह और पवन सिंह का दिल छू लेने वाला गाना, बार-बार सुनने का करेगा जी

Akshara Singh Pawan Singh Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के ऑन स्क्रीन हिट कपल अक्षरा सिंह और पवन सिंह का जादू भले ही आज पर्दे पर नहीं दिखता, लेकिन कुछ सालों पहले ही ये दोनों ऑनस्क्रीन पर आग लगाए रहते थे।

Shivani Tiwari
Published on: 11 May 2023 6:11 PM GMT
Akshara Singh Pawan Singh Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के ऑन स्क्रीन हिट कपल अक्षरा सिंह और पवन सिंह का जादू भले ही आज पर्दे पर नहीं दिखता, लेकिन कुछ सालों पहले ही ये दोनों ऑनस्क्रीन पर आग लगाए रहते थे। दोनों की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों की फेवरेट हुआ करती थी। आज के समय में दोनों के बीच भले ही तकरार है, लेकिन इनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं, और इसी से इस जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस की दीवानगी पता चल रही है।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा अक्षरा-पवन का इतने साल पुराना गाना

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों की फेवरेट हुआ करती थी, ऐसे में दर्शक दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को पर्दे पर देखना बहुत मिस करते हैं और फिर दोनों के पुराने गानों और फिल्मों को देखकर तसल्ली कर लेते हैं, क्योंकि लगता नहीं है कि अब कभी अक्षरा सिंह और पवन सिंह एकसाथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

अक्षरा और पवन सिंह के फैंस की वजह से ही कभी-कभी दोनों के बेहद पुराने गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करने लग जाते हैं, इसी बीच दोनों का गाना "चल पिपरवा के तरवा" यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रोमांस में खोए दर्शक

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का गाना "चल पिपरवा के तरवा" लगभग 6 साल पहले यूट्यूब पर जारी किया गया था, लेकिन आज भी इस गाने की चमक बरकरार है। अक्षरा और पवन सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री में दर्शक भी डूब चुके हैं और गाने को बार-बार देखना पसंद कर रहें हैं। "चल पिपरवा के तरवा" गाने को दोनों पर बहुत ही खूबसूरत अंदाज में फिल्माया गया है।

पवन सिंह ने दी है गाने को अपनी आवाज

अक्षरा सिंह और पवन सिंह पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म "त्रिदेव" का है। इस रोमांटिक गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने की लिरिक्स आजाद सिंह द्वारा लिखी गई थी, जबकि म्यूजिक ओम झा ने कंपोज किया था। अगर आप भी अक्षरा सिंह और पवन सिंह के फैन हैं तो इस दिल छू लेने वाले गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, इस सुपरहिट गाने को अबतक 161 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है और यह आंकड़ा अभी भी लगातार बढ़ ही रहा है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story