×

Bhojpuri Film: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अक्षरा सिंह ने फैंस को दिया तोहफा, शेयर की नई फिल्म से जुड़ी अपडेट

Akshara Singh Bhojpuri Film: भोजपुरी की इस हसीना अक्षरा सिंह ने इतने खास दिन पर अपने फैंस के साथ भी एक गुड न्यूज शेयर की है, जी हां!! दरअसल इस खास मौके पर अक्षरा सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म से जुड़ी अपडेट दे दी है।

Shivani Tiwari
Published on: 30 Aug 2023 8:41 AM GMT (Updated on: 30 Aug 2023 8:41 AM GMT)
Bhojpuri Film: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अक्षरा सिंह ने फैंस को दिया तोहफा, शेयर की नई फिल्म से जुड़ी अपडेट
X
Bhojpuri Film (Photo- Social Media)
Akshara Singh Bhojpuri Film: भोजपुरी पर्दे की क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh Birthday) ka आज जन्मदिन है। अभिनेत्री के लिए आज का दिन खास तो है ही, साथ ही आज ही के दिन देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जा रहा है। ऐसे में यकीनन अक्षरा सिंह के लिए डबल खुशी का मौका है। इसी बीच भोजपुरी की इस हसीना ने इतने खास दिन पर अपने फैंस के साथ भी एक गुड न्यूज शेयर की है, जी हां!! दरअसल इस खास मौके पर अक्षरा सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म से जुड़ी अपडेट दे दी है।

अक्षरा सिंह की नई फिल्म से जुड़ी डिटेल आई सामने

भोजपुरी दिवा अक्षरा सिंह ने अपने जन्मदिन और रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है। अक्षरा सिंह का वह पोस्ट उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ा हुआ है। अक्षरा सिंह पिछले काफी समय से अपनी फिल्म "अक्षरा" (Bhojpuri Film Akshara) को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। अब तक इस फिल्म से अक्षरा के कई लुक सामने आ चुके हैं और अब अभिनेत्री ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर, ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

इस दिन रिलीज होगा फिल्म "अक्षरा" का ट्रेलर

जब से भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म "अक्षरा" का ऐलान किया गया है, तभी से फैंस बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि रिपोर्ट्स की मुताबिक इस फिल्म की कहानी अभिनेत्री के रियल लाइफ से मिलती जुलती होने वाली है। फिलहाल अक्षरा सिंह ने फिल्म (Film Akshara Poster) का नया पोस्टर जारी किया और कैप्शन में लिखा है, "रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर, फिल्म अक्षरा का दूसरा लुक......इसका ऑफिशियल ट्रेलर (Akshara Trailer Release Date) 5 सितंबर यानी कि टीचर्स डे के दिन रिलीज होगा।"

सामने आए पोस्टर में अक्षरा सिंह के लुक (Akshara Singh Look) की बात करें तो उसमें उनका दो अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। अक्षरा का एक लुक बेहद ही इनोसेंट लग रहा है, जबकि दूसरा लुक बेहद ही चालक नजर आ रहा है।

फिल्म में ये स्टारकास्ट आयेंगे नजर

अक्षरा सिंह के अलावा इस फिल्म में अंशुमन मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, विनीत विशाल, बीना पांडे, प्रतिभा साहू, संजीव मिश्रा, चंचल त्रिपाठी और सनाया गुप्ता जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म "अक्षरा" का डायरेक्शन देव पांडे ने किया है, वहीं कुलदीप श्रीवास्तव और रत्नाकर कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं। तो फिर क्या!!! आपने कलेंडर में मार्क कर लीजिए, क्योंकि 5 सितंबर को अक्षरा सिंह की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च (Akshara Film Trailer) होने वाला है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story