×

Akshara Singh Holi: अक्षरा सिंह ने वृंदावन में मनाई होली, बांके बिहारी धाम से एक्ट्रेस का वीडियो आया सामने

Akshara Singh Holi: हाल ही में, भोजपूरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Report Ruchi Jha
Published on: 9 March 2023 6:51 AM GMT
Akshara Singh Holi
X

Akshara Singh Holi (Image Credit: Instagram)

Akshara Singh Holi: आमजन हो या फिर बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री, हर किसी ने इस साल होली बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट की है। जहां बॉलीवुड के कुछ सितारों ने होली पार्टी एंजॉय की, तो वहीं भोजपुरी के कुछ सितारों ने वृंदावन में बांके बिहारी संग होली मनाई। इनमें से एक अक्षरा सिंह भी हैं, जिन्होंने बांके बिहारी धाम में बेहद धूमधाम से होली सेलिब्रेट की है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

अक्षरा सिंह ने वृंदावन में मनाई होली

दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें एक्ट्रेस वृंदावन में भगवान का नाम जापते हुए रंग गुलाल से होली खेलती नजर आ रही हैं। माथे पर चंदन गालों पर राधे-राधे लिखवाए हुए अक्षरा सिंह पीले चोले में ब्रज की होली सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, ''ब्रज की होली।''

वहीं, एक वीडियो में अक्षरा सिंह पर फूलों की बारिश होती नजर आ रही है। अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ''बेवजह बेझिझक मुस्कुराया करो... तुम औरत हो यह सोच खुद में मत सिमट जाया करो। हर लड़की शेरनी है बस पहचानने की देरी है।'' वहीं, वीडियो के साथ-साथ अक्षरा सिंह की होली की तस्वीरें भी खूब वायरल होती नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह का फिल्मी करियर

अक्षरा सिंह के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2010 में आई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा की सुर्खियों में ला दिया था। इसके बाद अक्षरा सिंह ने “सौगंध गंगा मैया की” साईन की, यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसमे अक्षरा को खूब तारीफे मिली थी। इसके बाद साल 2013 में अक्षरा ने 3 फिल्मों दिलेर, हम हैं बांके बिहारी, ए बलमा बिहार वाला में अभिनय किया।


खैर, यह अक्षरा सिंह की मेहनत ही है, जो वह आज इस मुकाम पर हैं। वैसे हमें तो अक्षरा सिंह की ये तस्वीरें और वीडियोज बेहद पसंद आईं। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story