×

Bhojpuri Hit Gana: क्या आपने देख अक्षरा सिंह का नया बोल्ड गाना, रोमांस से है भरपूर

Akshara Singh Latest Song: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जितनी तारीफ की जाए कम है, जी हां!! वह कभी अपने गाने के जरिए तो कभी फिल्मों के जरिए तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, अपने फैंस का फुल मनोरंजन करती रहती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 1 July 2023 12:44 PM GMT
Akshara Singh Bhojpuri Hit Gana: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जितनी तारीफ की जाए कम है, जी हां!! वह कभी अपने गाने के जरिए तो कभी फिल्मों के जरिए तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, अपने फैंस का फुल मनोरंजन करती रहती हैं। अभिनेत्री को आज के समय में किसी खास पहचान की जरूरत नहीं है, उनका नाम खुद बोलता है। वह भोजपुरी सिनेमा की बेहद ही टैलेंटेड अदाकारा हैं कि बड़े से बड़े अभिनेता उनके साथ काम करना चाहते हैं। फिलहाल आपको बताते चलें कि अक्षरा सिंह का हाल फिलहाल में ही एक नया वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

बेहद धमाकेदार है अक्षरा सिंह का नया गाना

अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त रहती हैं, इसकी वजह से उनके गाने हर दूसरे तीसरे दिन पर रिलीज नहीं होते, बल्कि देखा जाए तो महीने में अक्षरा सिंह अपना एक वीडियो सॉन्ग जरूर रिलीज करती हैं, जिसकी चमक तबतक बरकरार रहती है, जब तक अक्षरा सिंह का कोई नया गाना रिलीज नहीं हो जाता। मालूम हो कि हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना "कनबलिया से धक्का" रिलीज हुआ है, जो बेहद धमाकेदार है।

रोमांस और डांस से भरपूर है गाना

भोजपुरी की हसीना अक्षरा सिंह गाने का इंतजार उनके फैंस पलके बिछाएं करते हैं और जैसे ही गाना रिलीज होता है तो फिर धड़ल्ले से वायरल होता है। वहीं अब "कनबलिया से धक्का" वीडियो सॉन्ग भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोमांस और डांस का भरपूर तड़का लगाया गया है। वीडियो सॉन्ग में अक्षरा सिंह के साथ अनुराग मिश्रा नजर आ रहे हैं। इस वीडियो सॉन्ग को देखते वक्त आप एक पल के लिए भी अक्षरा के ऊपर से नजरें नहीं हटा पाएंगे, क्योंकि गाने में उनका लुक इतना खूबसूरत लग रहा है कि बस आप उन्हें, उनके डांस और एक्सप्रेशन को ही निहारते रह जाएंगे।

अबतक मिल चुके हैं इतने व्यूज

अक्षरा सिंह के नए गाने "कनबलिया से धक्का" को दर्शक खूब पसंद कर रहें हैं। वहीं फैंस अक्षरा के इस गाने पर जमकर Reels भी बनाने में जुट चुके हैं। मालूम हो कि इस धमाकेदार गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स डीके दीवाना ने लिखा और म्यूजिक रोशन सिंह ने कंपोज किया है। अक्षरा सिंह के इस शानदार गाने को 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और अभी भी यह आंकड़ा तेजी से बढ़ ही रहा है। इस गाने को आप अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story