Akshara Singh Video: किसके प्यार में झूमीं अक्षरा सिंह, देखें भोजपुरी क्वीन का ये लेटेस्ट वीडियो

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 11 Feb 2023 8:07 AM GMT
Akshara Singh Video: किसके प्यार में झूमीं अक्षरा सिंह, देखें भोजपुरी क्वीन का ये लेटेस्ट वीडियो
X

Akshara Singh (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Akshara Singh Video: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिर चाहे वो वीडियो को लेकर हो या फिर बयान को लेकर। इस बीच वह एक बार फिर से चर्चा में हैं और इसकी वजह उनका लेटेस्ट वीडियो (Akshara Singh Video) है, जो कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते ही फैंस बेकाबू हो गए और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

इस गाने पर दिखाए मूव्स

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो फैंस संग साझा करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम (Akshara Singh Instagram) पर एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह झूमते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षरा ऑफ व्हाइट कलर की Hooddy पहनी हुई हैं और चुरा के दिल मेरा सॉन्ग पर अपने मूव्स दिखा रही हैं। यहां देखें वीडियो-

फैंस कर रहे जमकर कमेंट

वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ ही देर में इस वीडियो पर 17 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। सेलेब्स और फैंस जमकर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर को तो वीडियो इतना पसंद आया कि उसने पूछा क्या आप मुझसे शादी करेंगी? वहीं कई यूजर्स ने कमेंट किया आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का एक गाना (Akshara Singh Songs) रिलीज हुआ है, जिसका नाम है जीजा दूर से गोड़ लागी। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। वहीं इससे पहले उनका गाना टिंकिया भी खूब पसंद किया गया।

Shreya

Shreya

Next Story