×

Akshara Singh: लो जी हो गई शादी! भोजपुरी की इस हसीना ने चोरी छिपे रचा ली शादी, तस्वीरें देख हो जायेंगे शॉक

Akshara Singh News: भोजपुरी की बेहद ही खूबसूरत हसीना अक्षरा सिंह के फैंस के लिए हम एक दिलचस्प खबर लेकर आए हैं, दरअसल आपकी फेवरेट अदाकारा अक्षरा सिंह ने चोरी छिपे शादी रचा ली है|

Shivani Tiwari
Published on: 30 April 2023 1:45 PM GMT (Updated on: 30 April 2023 1:47 PM GMT)
Akshara Singh: लो जी हो गई शादी! भोजपुरी की इस हसीना ने चोरी छिपे रचा ली शादी, तस्वीरें देख हो जायेंगे शॉक
X
Akshara Singh And Vikrant Singh (Photo- Social Media)
Akshara Singh News: भोजपुरी की बेहद ही खूबसूरत हसीना अक्षरा सिंह के फैंस के लिए हम एक दिलचस्प खबर लेकर आए हैं, दरअसल आपकी फेवरेट अदाकारा अक्षरा सिंह ने चोरी छिपे शादी रचा ली है और अब सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी, आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए हम आपको बताते हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की हुई शादी

अक्षरा सिंह अपनी शादी को लेकर काफी समय तक चर्चा में रह चुकी हैं। जब वह सुपरस्टार पवन सिंह संग रिलेशनशिप में थीं तब कई बार उनकी शादी को लेकर खबरें आ रहीं थीं और अब अचानक उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। जी हां!! अक्षरा सिंह ने शादी रचा की है और उनका साथी कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह हैं।

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की शादी

अक्षरा सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीर यही बयां कर रही है कि उन्होंने और विक्रांत सिंह ने शादी रचा ली है। खासतौर पर उनका कैप्शन भी कहीं न कहीं इस बात पर जोर दे रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस लिखती हैं, "जानू आई लव यू।" हालांकि यह बात किसी को पच नहीं रही है, क्योंकि अभिनेता विक्रांत सिंह पहले से ही भोजपुरी क्वीन मोनालिसा से शादी कर चुके हैं, ऐसे में भला मोनालिसा के होते हुए वह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से दूसरी शादी कैसे कर सकते हैं। तो चलिए अब हम आपको इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई बताते हैं।

आखिर क्या है इस शादी की तस्वीर का सच

अक्षरा सिंह ने अभिनेता विक्रांत सिंह संग जो तस्वीर शेयर की है, वह तो सच है, लेकिन इस तस्वीर के पीछे का सच बताएं तो फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये फोटो अक्षरा और विक्रांत की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। जी हां!! दोनों बहुत जल्द एकसाथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, ऐसे में अक्षरा सिंह ने सेट से ये तस्वीर शेयर कर फैंस को फिल्म की एक छोटी सी झलक दिखाई है। विक्रांत और अक्षरा सिंह की इस अपकमिंग फिल्म का नाम "जानू आई लव यू" है।

हाल ही में की थी इस फिल्म की अनाउंसमेंट

जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह एक फिल्म में विक्रांत सिंह संग स्क्रीन शेयर करने वाली हैं और आज उन्होंने फिल्म की एक झलक भी दिखा दी है जो बेहद दिलचस्प है। इस फोटो की बात करें तो इसमें अक्षरा सिंह ऑरेंज सलवार सूट में माथे पर सिंदूर लगाए और गले में वरमाला पहने नजर आ रहीं हैं जबकि विक्रांत सिंह नीले कुर्ते में गले में वरमाला पहने हुए हैं। फोटो देख लग रहा है कि दोनों ने भाग कर शादी की है। इस फोटो ने दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है, एकपल के लिए सभी शॉक रह गए, लेकिन जैसा कि हमने आपको बताया कि इस उनकी आने वाली फिल्म की एक झलक है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story