×

रिलीज हुआ फिल्म '2.0' के नया पोस्टर, खलनायक के लुक में दिखे अक्षय

मेगास्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म '2.0' में अभिनेता अक्षय कुमार की लुक को डरावना, बुरा और दुष्ट के रूप में वर्णित किया जा सकता है। आगामी 3 डी फिल्म का नया

By
Published on: 2 Nov 2017 10:24 AM GMT
रिलीज हुआ फिल्म 2.0 के नया पोस्टर, खलनायक के लुक में दिखे अक्षय
X

मुंबई: मेगास्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म '2.0' में अभिनेता अक्षय कुमार की लुक को डरावना, बुरा और दुष्ट के रूप में वर्णित किया जा सकता है। आगामी 3 डी फिल्म का नया पोस्टर बुधवार को जारी किया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इसमें बड़े नुकीले दांत, सुनहरी-पीली आंखें, सफेद बाल, लंबी-लंबी भौहों में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत स्टारर ‘2.0’ को ना समझें तमिल फिल्म, यह है इसकी हकीकत

इसमें अक्षय रिचर्ड नामक वैज्ञानिक की भूमिका में , जबकि रजनीकांत वैज्ञानिक वासीगरन के रूप में वापसी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अब तक की सबसे मंहगी फिल्म ‘2.0’, में है दो सुपरस्टार, रजनीकांत व अक्षय कुमार

फिल्म में एमी जैकसन सहायक भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें: इस अनोखे अंदाज में अपनी फिल्म ‘2.0’ का प्रमोशन करेंगे रजनीकांत

वर्ष 2010 की तमिल फिल्म 'एंथिरन' का सीक्वल '2.0' बड़े बजट की फिल्म है।

एस. शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है।

'2.0' वर्ष 2018 की शुरुआत में रिलीज होगी।

-आईएएनएस

Next Story