Stree 3 Cast: स्त्री 3 में बदल जाएगी कास्ट, अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड का ये एक्टर आएगा नजर

Stree 3 Cast Update: स्त्री 2 की सफलता के साथ ही मेकर्स ने स्त्री 3 के बारे में अनॉउंसमेंट कर दिया है, चलिए जानते हैं स्त्री 3 के कास्ट के बारे में

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 23 Aug 2024 10:45 AM GMT
Stree 3 Movie Cast Update
X

Stree 3 Movie Cast (Image- Social Media) 

Stree 3 Update: स्त्री 2 की सफलता के बाद मेकर्स ने Stree 3 के बारे में एनॉउंसमेंट कर दिया था। स्त्री 2 दर्शकों को कितनी ज्यादा पसंद आई है। ये किसी से छुपा नहीं है, इस समय बॉक्स ऑफिस पर Stree 2 जमकर कमाई कर रही हैं। और इसके साथ ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी हैं। Stree 2 में इस बार कई सारे राज खुले हैं। जिसमें स्त्री किसकी वजह से चुड़ैल बनी थी। तो वहीं इसके साथ ही श्रद्धा कपूर कौन हैं। और उनका स्त्री से क्या संबंध है। इसके साथ ही स्त्री 3 (Stree 3) के बारे में भी दर्शकों को अंदाजा लग गया। इस बार स्त्री 3 (Stree 3) में दर्शकों को कास्ट में बदलाव देखने को मिल सकता है।

स्त्री 2 में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana In Stree 3 Cast)-

स्त्री 2 में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना नजर आएं थे। जिनकी गर्लफ्रेंड को सरकटा लेकर चला गया था। तो वहीं जब अपारशक्ति खुराना से पूछा गया कि वो अपने भाई आयुष्मान खुराना को हॉरर क़ॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनते हुए देखकर कितने उत्साहित हैं। और उनके साथ काम करना कैसा रहेगा, तो इस सवाल के जवाब में अपारशक्ति खुराना ने कहा- अभी मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता कि उस फिल्म के साथ क्या हो रहा है। मुझे बस इतना पता है कि इसकी स्क्रिप्ट बहुत-ही अनोखी है। जब कुल मिलाकर सभी दुनियाएँ एक साथ मिल जाएंगी। और यह दुनिया भी एक हो जाएगी, तो यह बहुत मजेदार होने वाला है। मैं और भैया हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार रहते थे। और सच कहूँ तो हम इसके लिए काफी उत्साहित हैं। जब अपारशक्ति से पूछा गया कि क्या आयुष्मान और उनकी पत्नी ने भी फिल्म को देखा और इंज्वॉय किया।

इस खबर के बाद ऐसे आसार लगाया जा रहा है कि आने वाले स्त्री मूवी के सीजन में दर्शकों को आयुष्मान खुराना भी इसका भाग बनते हुए नजर आ सकते हैं। तो वहीं Stree 2 के अंत से दर्शकों को पता चल गया था कि स्त्री 3 (Stree 3) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अहम किरदार में नजर आ सकते हैं। क्योंकि Stree 2 के अंत में सरकटा अक्षय कुमार पर हावी हो जाता है। इसके साथ ही सरकटा अक्षय कुमार के खानदान का ही होता है। जिसके साथ ही स्त्री 3 (Stree 3 Movie) को लेकर दर्शकों क मन में उत्साह और भी ज्यादा है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story