×

Akshay Kumar Biography: कैसे मिला अक्षय कुमार को बॉलीवुड में ब्रेक, जन्मदिन पर जानिए अक्षय से जुडी दिलचस्प कहानी

Akshay Kumar Biography: अक्षय कुमार का आज जन्म दिन है। आइये जानते हैं अक्षय की ज़िन्दगी से जुडी कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

Shweta Srivastava
Published on: 9 Sep 2022 4:56 AM GMT
Akshay Kumar Biography
X

Akshay Kumar Biography (Image Credit-Social Media)

Akshay Kumar Biography: अक्षय कुमार का आज जन्म दिन (Akshay Kumar Birthday) है उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई साल हो गए हैं इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में अपनी काफी अच्छी जगह बना ली है। अक्षय बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के डैशिंग और हैंडसम हंक हैं। एक एक्टर के रूप में उभरने से पहले उन्होंने मार्शल आर्ट सीखा और हांगकांग में शेफ के रूप में काम किया। उन्होंने डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की बेटी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी की। मार्शल आर्ट में उनकी दक्षता के लिए उन्हें अक्सर भारत के ब्रूस ली के रूप में भी जाना जाता है। ये तो अक्षय से जुडी बस चंद बातें हैं आइये जानते हैं अक्षय की ज़िन्दगी से जुडी कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

अक्षय का प्रारंभिक जीवन

Akshay Kumar Biography (Image Credit-Social Media)

अक्षय कुमार का जन्म राजीव हरिओम भाटिया के रूप में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी थे। वो दिल्ली के चांदनी चौक में पले-बढ़े हैं। फिर वो मुंबई के कोलीवाड़ा चले गए। उन्होंने डॉन बॉस्को स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई गुरु नानक खालसा कॉलेज से की, जहां उन्होंने जनपाल सिंह के साथ खेलों में भाग लिया।

इस तरह मिला फिल्मों में ब्रेक

Akshay Kumar Biography (Image Credit-Social Media)

पढ़ाई पूरी होने के बाद अक्षय मार्शल आर्ट की पढ़ाई के लिए बैंकॉक गए और वहां उन्होंने शेफ के रूप में काम किया। उसके बाद अपना मार्शल आर्ट स्कूल शुरू करने के लिए अक्षय वापस मुंबई आ गए। उनकी एक स्टूडेंट थी जो फोटोग्राफर थी और उसने उन्हें मॉडलिंग करने को कहा और उनकी के लिए सिफारिश भी की थी। अक्षय को कैमरे के सामने दो घंटे पोज देने के लिए 5000 रुपये मिले। इसलिए उन्होंने मॉडल बनना चुना। उनकी पहली फिल्म दीदार थी जिसे प्रमोद चक्रवर्ती ने निर्देशित किया था।

इन एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

Akshay Kumar Biography (Image Credit-Social Media)

अक्षय कुमार ने शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन को डेट किया था। फिर उन्होंने अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से सगाई कर ली और उन दोनों ने 14 जनवरी 2001 को शादी कर ली। उनका एक बेटा आरव है जो सितंबर 2002 में पैदा हुआ था और एक बेटी नितारा है। शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि अक्षय ने रवीना और शिल्पा दोनों से ही गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली थी लेकिन बाद में वो उन दोनों से ही अलग हो गए। जिसका खुलासा खुद रवीना और शिल्पा ने किया था। कहा जाता है कि रवीना टंडन अक्षय से अलग होने के बाद काफी टूट गईं थीं और उन्होंने काम पर जाना और घर से निकलना तक बंद कर दिया था वहीँ शिल्पा शेट्टी का भी कुछ यही हाल हुआ था वो डिप्रेस्शन का शिकार हो गयी थीं।

अक्षय कुमार नेटवर्थ

Akshay Kumar Biography (Image Credit-Social Media)

अक्षय दुनिया भर में सबसे ज़्यादा फीस पाने वाले अभिनेताओं में से एक है। वो दुनिया के छठे सबसे अमीर एक्टर भी हैं। अक्षय कुमार की कुल संपत्ति लगभग 340 मिलियन डॉलर यानि 2591 करोड़ रुपये है। उनकी मासिक आय या वेतन 4 करोड़ से अधिक है जबकि उनका वार्षिक आय 45 से 50 करोड़ है। वो एक फिल्म के लिए करीब 135 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

फिल्मों के अलावा,अक्षय की सोर्स ऑफ़ इनकम ब्रांड एंडोर्समेंट के ज़रिये भी है, जिसके लिए वो हर विज्ञापन के 6 करोड़ का भारी शुल्क लेते हैं। उन्होंने दो प्रोडक्शन कंपनियों हरिओम एंटरटेनमेंट कंपनी और ग्राजिंग गोट पिक्चर्स की स्थापना की है। एक्टर विश्व कबड्डी लीग में टीम खालसा वारियर्स के भी मालिक हैं।

2015 और 2019 में अक्षय कुमार कथित तौर पर फोर्ब्स की दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले एंटरटेनर्स की सूची में 52 वें स्थान पर शामिल हुए थे। उन्होंने उस दौरान 48.5 मिलियन अमरीकी डालर की कमाई के साथ लगभग 386 करोड़ रुपये कमाए थे। वो 2019 में फोर्ब्स यूएस की विश्व की सबसे अधिक भुगतान वाली हस्तियों की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय थे। वो $ 65 मिलियन (517 करोड़ रूपए) की कमाई के साथ 33 वें स्थान पर रहे। हालांकि, 2020 में, वो दुनिया में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में छठे स्थान पर रहे। उनकी आय का एक बड़ा स्रोत फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी आता है।

अक्षय कुमार कार कलेक्शन

Akshay Kumar Biography (Image Credit-Social Media)

अक्षय के पास कार का शानदार कलेक्शन मौजूद हैं। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, अक्षय कुमार के पास कुछ बेहतरीन कारें मौजूद हैं। जिनमे मर्सिडीज बेंज वी-क्लास,मर्सिडीज GL350,मर्सिडीज जीएलएस, होंडा सीआर-वी, रोल्स रॉयस फैंटम, पोर्श कायेन, बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर, रेंज रोवर वोग शामिल हैं।

अक्षय का फ़िल्मी करियर

Akshay Kumar Biography (Image Credit-Social Media)

अक्षय ने साल 1991 में फिल्म सौगंध से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वर्ष 1992 में उनकी हिट फिल्म खिलाड़ी आई जिसने अक्षय को रातों रात पॉपुलैरिटी के शिखर पर बिठा दिया था। वर्ष 1994 में उन्होंने अपनी पहली एक्शन फिल्म, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और फिर मोहरा में अभिनय किया, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिर उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म ये दिल्लगी साइन की जो फिर से सफल रही।

खिलाडी शब्द ने दिलाई हमेशा सफलता

Akshay Kumar Biography (Image Credit-Social Media)

अक्षय को खिलाडी शब्द के साथ काफी लगाव है जिसने उन्हें सफलता दिलाई। उनकी जिस फिल्म के साथ खिलाडी शब्द जुड़ जाता है वो सफल हो जाती। उन्हें फिल्मफेयर और स्टार स्क्रीन समारोहों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार के लिए अपना पहला नामांकन मिला। बाद में, उसी वर्ष, अक्षय ने दो फिल्मों, सुहाग और एलान में अभिनय किया, जो सफल भी रहीं। तब उन्हें उस वर्ष के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक घोषित किया गया था।

वर्ष 1995 में, उन्होंने 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' फिल्म में अभिनय किया, जो हिट रही। उन्होंने खिलाड़ी सीरीज के साथ सफलता का स्वाद चखा। फिर वर्ष 1996 में उन्होंने फिर से एक खिलाड़ी नाम की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अभिनय किया जो फिर से वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।

वर्ष 1997 में, अक्षय को फिल्म दिल तो पागल है में सहायक भूमिका में देखा गया, जिसने उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार नामांकन दिया। फिर एक और खिलाड़ी नाम की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' में एक कॉमेडी भूमिका निभाई, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

फिर वर्ष 1999 में उन्होंने संघर्ष और जानवर फिल्मों में अभिनय किया, जिसने शुरुआत में कोई लाभ नहीं कमाया लेकिन बाद में सफलता अर्जित की।

वर्ष 2000 में उन्होंने हेरा फेरी फिल्म में अभिनय किया, जो हिट रही। फिर उन्होंने एक रोमांटिक फिल्म धड़कन में अभिनय किया जिसने औसत लाभ कमाया। उस वर्ष बाद में उन्होंने खिलाड़ी 420 में कुछ खतरनाक स्टंट किए, जहां वो एक दौड़ते हुए विमान पर चढ़ गए, एक हजार फीट हवा में उड़ते हुए विमान के ऊपर खड़े हो गए और विमान से एक गर्म हवा के गुब्बारे पर कूद गए।

फिर 2001 में पहली बार अक्षय ने अजनबी फिल्म में एक नकारात्मक भूमिका निभाई। फिल्म ने उन्हें बहुत प्रशंसा के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए उनका पहला फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिलाया। फिर उन्होंने आंखें में एक अंधे आदमी की भूमिका निभाई।

इसके बाद उन्होंने वर्ष 2002 में आवारा पागल दीवाना और वर्ष 2004 में मुझसे शादी करोगी और वर्ष 2005 में गरम मसाला जैसी कुछ कॉमेडी फिल्में कीं। फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं और फिर उन्होंने अपना दूसरा फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। बेस्ट कॉमेडियन का। फिर अक्षय को वर्ष 2001 में एक रिश्ता, वर्ष 2002 में आंखें, वर्ष 2005 में बेवफा और वर्ष 2005 में वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम जैसी फिल्मों में अहम् भूमिकाओं में देखा गया।

साल 2006 में उन्होंने हेरा फेरी के सीक्वल में अभिनय किया, जिसका शीर्षक फ़िर हेरा फेरी था। सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई। फिर बाद में उसी साल उन्होंने म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म जान-ए-मन में सलमान खान के साथ काम किया। लेकिन ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। फिर साल के अंत में उन्होंने एक और कॉमेडी फिल्म भागम भाग में अभिनय किया जो फिर से सफल रही।

साल 2007 में उन्होंने बिना किसी फ्लॉप के चार हिट फिल्में दीं। उस साल की उनकी पहली रिलीज़ फिल्म थी नमस्ते लंदन जो एक बड़ी सफलफिल्म थी और इसने उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नॉमिनेशन दिलाया। इसके बाद हे बेबी और भूल भुलैया जैसी फिल्में आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। इसके बाद वेलकम जो बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही, एक ब्लॉकबस्टर का दर्जा प्राप्त किया और साथ ही साथ उनकी लगातार पांचवीं हिट बन गई।

साल 2008 में उनकी पहली फिल्म टशन, जो 11 साल बाद यशराज फिल्म्स के साथ थी, फ्लॉप हो गई। फिर उन्होंने फिल्म 'सिंह इज किंग' की जो फिर से बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता साबित हुई और शाहरुख़ खान की फिल्म ओम शांति ओम के पहले सप्ताह के विश्वव्यापी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने एक एनिमेटेड फिल्म जंबो की। उसी साल वो छोटे पर्दे पर भी आए, एक गेम शो फियर फैक्टर - 'खतरों के खिलाड़ी' को उन्होंने बेहद दिलचस्प और मज़ेदार अंदाज़ में होस्ट किया।

फिर साल 2009 में उन्होंने वार्नर ब्रदर्स - रोहन सिप्पी प्रोडक्शन के तहत फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में अभिनय किया, जो फ्लॉप रही। फिर उन्होंने 8 x 10 तस्वीर में अभिनय किया, जो फिर से फ्लॉप रही। इसके बाद कम्बख्त इश्क और ब्लू को भी कुछ खास पसंद नहीं किया गया। ब्लू ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म दे दना दन में अभिनय किया। वर्ष 2010 में उन्होंने हाउसफुल फिल्म में अभिनय किया जिसने काफी सफलता दिलाई।

इसके बाद भी अक्षय ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया जैसे गब्बर इस बैक, जॉली एलएलबी 2, टॉयलेट,पैडमैन, केसरी, गोल्ड,2.0,गुड न्यूज़, मिशन मंगल, बेलबॉटम, लक्ष्मी, हाउसफुल 4, अतरंगी रे, सूर्यवंशी, सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडेय, रक्षाबंधन, कटपुतली।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story