×

Akshay ने शेयर की फिल्म राम सेतु की झलक, फैंस को दी ये खुशखबरी

Akshay Kumar की फिल्म Ram Setu की पहली झलक सामने आ गयी है। इसकी जानकारी अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 28 April 2022 3:42 PM GMT
Ram Setu First Look
X

Ram Setu First Look (Image Credit-Social Media)

Akshay Kumar Film Ram Setu First Look: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'राम सेतु' ( Ram Setu) की पहली झलक सामने आ गयी है। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की है जिसमें वो हाथ में मशाल लिए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और सत्यदेव भी हैं।

इसी के साथ अक्षय ने अपनी इस मच अवेटेड फिल्म का फर्स्ट लुक सबके साथ शेयर किया है। साथ ही इस तस्वीर में अक्षय जैकलीन और सत्यदेव काफी हैरानी के साथ कुछ देख रहे हैं। अक्षय कुमार ने 'राम सेतु' फिल्म की ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'राम सेतु की दुनिया की एक झलक।'

आपको बता दें ये फिल्म दिवाली पर अक्टूबर में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं जबकि विक्रम मोटवानी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। साथ ही फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन और सत्यदेव के अलावा नुसरत भरूचा भी मुख्य किरदार में हैं। इसके पहले अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया था। अक्षय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से सेलिब्रेशन का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था। 30 सेकेंड के इस वीडियो में जैकलिन फर्नांडिस के अलावा फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही थी। वीडियो में सभी लोग केक काटकर फिल्म की शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाते दिखाई दे रहे थे।

साथ ही इस वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा कि आज मेरी फिल्म राम सेतु का आखिरी दिन है। राम सेतु बनाने के लिए वानर सेना लगी थी और मेरी फिल्म राम सेतु बनाने के लिए यह मेरी सेना है। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम जोश के साथ चीयर करती नजर आई। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने यह भी बताया कि यह फिल्म दीवाली के मौके पर इसी साल रिलीज की जाएगी।

अक्षय कुमार इसके पहले फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) में नज़र आये थे। ये फिल्म 18 मार्च, 2022 को रिलीज हुई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में अक्षय के अलावा कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज अहम भूमिका में थे। इनके अलावा फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा और अभिमन्यु सिंह भी नजर आए।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story