Akshay Kumar को हुआ COVID नहीं हो सकेंगे Anant-Radhika की शादी में शामिल, जानिए कैसी है तबीयत

Akshay Kumar COVID-19 Positive: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है, चलिए जानते हैं कैसी है अब अक्षय की तबीयत

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 12 July 2024 9:32 AM GMT
Akshay Kumar Covid-19 Test Positive
X

 Akshay Kumar Covid-19 Test Positive



 


Akshay Kumar Covid-19 Test Positive: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि Akshay Kumar का कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आया है। बता दे कि आज Akshay Kumar की फिल्म Sarfira सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म से अक्षय कुमार को काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। क्योंकि इससे पहले अक्षय कुमार की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई है, सब बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं। अब जाकर सरफिरा से उनकी उम्मीदे जुड़ी है। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे ज्यादा अपने हेल्थ-रूटीन को लेकर एक्टिव रहने वाले हीरों में से एक हैं। लेकिन इसके बावजूद भी Akshay Kumar का Covid-19 टेस्ट पॉजीटिव आ गया है। चलिए जानते हैं कि अक्षय कुमार की अब तबीयत कैसी है।

अक्षय कुमार का कोराना टेस्ट आया पॉजीटिव (Akshay Kumar Covid-19 Test Positive)-

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को कोविड-19 हो गया है। बता दे कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म सरफिरा (Sarfira Movie) के प्रोमोशन में इतने ज्यादा व्यस्त थे की उनको किसी चीज का ख्याल नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज फिल्म सरफिरा का प्रमोशन कर रहे थे। तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें बताया गया की उनकी प्रमोशन टीम के कुछ क्रू मेंबर्स को कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उनका टेस्ट हुआ। अभिनेता ने शुक्रवार को सुबह टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई और अब वह प्रमोशन के आखिरी चरण के साथ ही साथ Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी का हिस्सा भी नहीं बन पाएंगे। जिसमें अनंत अंबानी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था। और उनके घर गए थे। यह निराशाजनक है लेकिन अक्षय कुमार एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं।

जैसे ही अक्षय कुमार को पता चला कि वो कोविड पॉजीटिव हैं। उन्होंने तुरंत ही खुद को आइसोलेट कर लिया। मानसून की शुरूआत होते ही COVID-19 ने फिर से लोगो पर हमला करना शुरू कर दिया है।

अक्षय कुमार की तबीयत कैसी है (Akshay Kumar Health Update)-

खबरों कि माने तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को जैसे ही पता चला की वो कोविड पॉजीटिव हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया और अपना इलाज करवाना शुरू कर दिया। अभी अक्षय कुमार की तबीयत को लेकर किसी प्रकार की ताजा अपडेट सामने नहीं आए हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story