×

Housefull 5 Story: हाउसफुल 5 का प्लॉट हुआ लीक, जानिए क्या होगी कहानी

Housefull 5 Story Leaked: हाउसफुल 5 की कहानी भी पता चल गई है, चलिए बताते हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 22 Feb 2025 2:25 PM IST
Housefull 5 Story Leaked
X

Housefull 5 Story Leaked

Housefull 5 Story: अक्षय कुमार बहुत ही जल्द अपनी कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल के अगले पार्ट के साथ तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां! हाउसफुल 5 इसी साल जून महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, फिल्म का इंतजार दर्शक बड़ी ही उत्सुकता से कर रहें हैं, क्योंकि मेकर्स पहले ही हिंट दे चुके हैं कि हाउसफुल 5 अब तक की सभी फ्रेंचाइजी से ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। वहीं अब तो हाउसफुल 5 की कहानी भी पता चल गई है, चलिए बताते हैं।

हाउसफुल 5 की कहानी (Housefull 5 Story Leaked)

हाउसफुल 5 की अनाउंसमेंट जब से की गई है, तभी से दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर फिल्म की कहानी क्या होगी, वहीं अब रिलीज के इतने महीने पहले ही कहानी से पर्दा उठ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी एक मर्डर केस के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। दरअसल एक शिप में मॉडल हो जायेगा, वहीं फिल्म का हिस्सा बनें सभी एक्टर्स इस मर्डर के सस्पेक्ट होंगे, पुलिस मर्डरर की तलाश करती है, फिल्म की कहानी इसी पर आधारित होगी, फिल्म की कहानी में कॉमेडी और मैडनेस का जबरदस्त तड़का लगाया गया है, दर्शक हंसते-हंसते लोट पोट होने वाले हैं।


कब आयेगा हाउसफुल 5 का ट्रेलर (Housefull 5 Trailer Release Date)

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी भी सामने आ चुकी है, जी हां! बीते दिनों ही खबरें आईं थीं कि हाउसफुल 5 का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म सिकंदर के रिलीज होने के साथ ही जारी किया जाएगा, यानी कि जब ईद पर सिकंदर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, उसी समय हाउसफुल 5 का ट्रेलर भी आएगा।

कब रिलीज होगी हाउसफुल 5 (Housefull 5 Release Date)

अक्षय कुमार के साथ ही हाउसफुल 5 में संजय दत्त, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, डीनो मोरिया, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, सौंदर्या शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े और कृति सेनन जैसे एक्टर्स हैं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story