×

अक्षय कुमार को मिला वैलेंटाइन डे का बेस्ट तोहफा, 'जॉली एलएलबी 2' की कमाई ने बनाया रिकॉर्ड

By
Published on: 14 Feb 2017 6:37 AM GMT
अक्षय कुमार को मिला वैलेंटाइन डे का बेस्ट तोहफा, जॉली एलएलबी 2 की कमाई ने बनाया रिकॉर्ड
X

jolly llb 2

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' पर्दे पर जमकर धूम मचा रही है। रिलीज होने के पहले से ही इसके डायलॉग फैंस में पॉपुलर हो चुके थे। 'जॉली एलएलबी 2' ने अपने ओपनिंग वीकेंड यानी की शुरूआती तीन दिनों में ही 50 करोड़ की कमाई कर ली। इस बात की जानकारी फ़िल्मी दुनिया के मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके दी। अक्षय कुमार के फैंस को यह जानकार ख़ुशी होगी कि 'जॉली एलएलबी 2' ने पहले दिन फ्राईडे को 13.20 करोड़, दूसरे दिन सैटरडे को 17.31 करोड़ और तीसरे दिन संडे को 19.95 करोड़ रुपयों की कमाई की कुल मिलाकर फिल्म ने 50.46 करोड़ कमा लिए हैं।

खबरों की माने तो अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2' फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों में ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ हुमा कुरैशी और अन्नू कपूर भी हैं। फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार एक स्ट्रगलर वकील के रोल में नजर आ रहे हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए फ़रवरी में रिलीज होने वाली ओपनिंग वीकेंड की कमाई के बारे में



अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2': 50.46 करोड़

सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा': 22 करोड़ (रिलीज डेट- 19 फरवरी 2016)

सनी देओल की 'घायल वंस अगेन': 23.25 करोड़ (रिलीज डेट- 5 फरवरी 2016)

रनबीर कपूर-जैकलीन की फिल्म 'रॉय': 28 करोड़ ( रिलीज डेट- 13 फरवरी 2015)

वरुण धवन की 'बदलापुर': 23.5 करोड़ (रिलीज डेट- 20 फरवरी 2015)

प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की फिल्म 'गुंडे': 43.93 करोड़ (रिलीज डेट- 13 फरवरी, 2014

विद्या बालन-फरहान अख्तर की 'शादी के साइड इफेक्ट': 21.26 करोड़ (रिलीज डेट- 28 फरवरी 2014)

अक्षय कुमार की 'स्पेशल 26': 27 करोड़ ( रिलीज डेट- 8 फरवरी 2013)

शाहरूख खान-काजोल की फिल्म 'माई नेम इज़ खान': 30 करोड़ (रिलीज डेट-12 फरवरी 2010)

आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का फेमस गाना 'बावरा मन'

आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का फेमस गाना 'जॉली गुड फेलो'

Next Story