TRENDING TAGS :
Stree 3 Update: स्त्री 3 में सुपरविलेन बनेगा ये एक्टर, स्त्री से होगी लड़ाई
Stree 3 Cast Update: स्त्री 2 की सफलता के बाद अब दर्शकों को स्त्री 3 का बेसब्री से इंतजार है, अब जाकर स्त्री के कास्ट पर एक बार फिर से अपडेट सामने आया है।
Stree 3 Movie Update
Stree 3 Update: स्त्री 2 सिनेमाघरों में स्वतंत्रा दिवस पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा कर रखा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अबतक 500 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। तो वहीं इस बार Stree 2 में दर्शकों को एक अलग ही कहानी देखने को मिली है। इस बार स्त्री का आतंक खत्म हो चुका है। अब चंदेरी में सरकटे का आतंक शुरू हुआ था। तो वहीं श्रद्धा कपूर कौन हैं, इसपर से भी पर्दा उठ चुका है। इसके साथ ही Stree 2 में कई सारे कैमियो भी देखने को मिले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में Akshay Kumar का कैमियो रहा है। बता दे कि Stree 3 में इस बार स्त्री की किससे लड़ाई होगी, इस पर से पर्दा उठ चुका है।
स्त्री 3 पर बात की भूमि राजगोर (Bhumi Rajgor Talks About Stree 3 Cast)-
स्त्री 2 में स्त्री की भूमिका निभाने वाले एक्ट्रेस भूमि राजगोर (Bhumi Rajgor) ने अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में स्त्री 3 (Stree 3) के बारे में ताजा अपडेट शेयर किया है। भूमि राजगोर ने बताया कि-मैनें रातों-रात सफलता मिलने के बारे में सुना था और मुझे यकीन नहीं था कि ऐसा संभव है। और वैसे भी मुझे उम्मीद नहीं थी कि ऐसा क्योंकि फिल्म में मेरा चेहरा नहीं था। शूटिंग के दौरान भी मुझे लगा कि कुछ लोग यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि स्त्री का किरदार निभाने वाला एक्ट्रेस कौन है। मैने 14 अगस्त को फिल्म देखी 15 अगस्त को सुबह से मुझे कॉल आने लगे। बता चला कि पूरे इंटरनेट पर मेरे बारे में 50 आर्टिकल है। मै सोच रही थी, फिल्म में मेरा चेहरा भी नहीं हैं। लोगों को कैसे पता चला, मैं अभिभूत हो गई।
भूमि रोजगार ने बताया Stree 3 पर बात करते हुए बताया कि स्त्री 3 जरूर बनेगी। क्योंकि उन्होंने सुपर-सक्सेस और मार्वल की तरह दुनिया बनाई है। मैं वास्तव में डरने वाली हूँ। क्योंकि इस बार Stree 3 में स्त्री की लड़ाई इस बार अक्षय कुमार से होगी। जैसा कि फिल्म के अंत में देखा गया कि सरकटे की रूह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) में आ जाती है। जिससे क्लियर हो जाता है कि Stree 3 में मुख्य खलनायक की भूमिका में अक्षय कुमार होंगे।