×

OMG 3 Update: अक्षय कुमार की OMG 3 पर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या

Akshay Kumar OMG 3: फिल्म OMG 3 पर भी अपडेट दिया है, आइए बताते हैं कि अक्षय कुमार ने OMG 3 पर बात करते हुए क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 23 Jan 2025 6:48 PM IST
Akshay Kumar OMG 3
X

Akshay Kumar OMG 3

Akshay Kumar OMG 3: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म स्काई फोर्स को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, जी हां! अक्षय कुमार इस फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से कर रहें हैं और इसी वजह से वे लगातार इंटरव्यू भी दे रहें हैं। अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म OMG 3 पर भी अपडेट दिया है, आइए बताते हैं कि अक्षय कुमार ने OMG 3 पर बात करते हुए क्या कहा।

अक्षय कुमार की OMG 3 (Akshay Kumar OMG 3 Latest Update)

अक्षय कुमार की फिल्म OMG के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं, और दोनों ही हिट हुए हैं, दूसरा पार्ट 2023 में आया था, जिसके बाद ही यह हिंट दे दिया गया था कि अक्षय कुमार की OMG का तीसरा पार्ट आएगा, लेकिन अब तक कुछ अपडेट नहीं मिली थी, लेकिन अब खिलाड़ी कुमार ने खुद अपनी हिट फिल्म की अगली फ्रेंचाइजी पर अपडेट दे दिया है।


अक्षय कुमार ने OMG 3 पर बात करते हुए कहा, "OMG की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है, फिल्म पर काफी समय से काम चल रहा है।" अक्षय कुमार के इस बयान से साफ है कि OMG 3 बन रही है, और जल्द ही मेकर्स द्वारा फिल्म पर ऑफिशियल अपडेट दिया जा सकता है।

OMG 3 की स्टार कास्ट (OMG 3 Star Cast)

OMG 3 पर कन्फर्म मुहर लग चुकी है, लेकिन अभी भी बहुत सी डिटेल सामने आने बाकी है। जी हां! फिल्म में अक्षय कुमार तो लीड रोल में हैं, लेकिन उनके साथ और कौन से एक्टर होंगे इसकी डिटेल सामने नहीं आई है, हालांकि इतनी बात जरूर सामने आ रही है OMG 3 में परेश रावल वापसी कर सकते हैं। OMG 3 पर कई और अपडेट सामने आना बाकी है, जैसे ही कुछ ऑफिशियल जानकारी सामने आएगी, हम आपको तुरंत अपडेट देंगे, फिल्म से जुड़ी अपडेट के लिए न्यूजट्रैक के साथ बनें रहिए।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story