Kannappa Release Date: अक्षय कुमार, प्रभास की फिल्म कन्नपा की रिलीज डेट आई सामने

Kannappa Movie Release Date: प्रभास, अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म Kannappa के रिलीज डेट पर से पर्दा उठ चुका है, चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी कन्नपा

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 18 July 2024 8:48 AM GMT
Akshay Kumar Prabhas Movie Kannappa Release Date
X

Kannappa Release Date

Kannappa Release Date: तेलुगु अभिनेता व फिल्म निर्माता विष्णु मांचू वर्तमान में मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित अपने महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट Kannappa Movie पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म भगवान शिव के अनन्य भक्त Kannappa की कहानी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। कन्नपा में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के सितारे शामिल होंगे। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar व पैन इंडिया सुपरस्टार Prabhas दोनों की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में साथ में नजर आएंगे। दोनों इस फिल्म में कैमियों की भूमिका निभा रहे हैं। तो वहीं Kannappa का टीजर भी जारी कर दिया गया है। जिसके साथ ही दर्शकों को फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास की पहली झलक देखने को मिली है। अब जाकर कन्नपा मूवी की रिलीज डेट (Kannappa Movie Release Date) पर से पर्दा उठ चुका है।

कन्नप्पा रिलीज डेट (Kannappa Movie Release Date)-

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), प्रभास (Prabhas) की फिल्म कन्नपा का दर्शकों ने जबसे टीजर देखा है। उस समय से दर्शकों को Kannappa मूवी के रिलीज डेट का इंतजार था। आज जाकर मेकर्स ने Kannappa के रिलीज डेट को लेकर अनॉउंसमेंट किया है। बता दे कि कन्नपा मूवी इस साल के अंत में यानि दिंसबर 2024 तक रिलीज होगी। लेकिन अभी डेट नहीं फिक्स की गई है।

कन्नप्पा फिल्म कास्ट (Cast Of Kannappa Movie)-

अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, शिव राजकुमार, मधु, सरथकुमार, प्रभु देवा, ब्रह्मानंदम, मुकेश ऋषि, कौशल मंदा भी नजर आएंगे। काजल अग्रवाल मोहनलाल, शिव राजकुमार, मधु, सरथकुमार, प्रभु देवा, ब्रह्मानंदम, मुकेश ऋषि, कौशल मंदा भी मुख्य किरदार में हैं।

कन्नपा मूवी की कहानी क्या है? (Kannappa Movie Story In Hindi)-

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) व प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म कन्नपा की कहानी तेलुगु लोककथाओं में एक प्रसिद्ध भक्त यानि भगवान कन्नपा पर आधारित है। जोकि भगवान शिव के अन्नय भक्त थे। कन्नपा एक नास्तिक और निडर योद्धा थे लेकिन बाद में वो भगवान शिव के परम भक्त बन गए। ये भगवान शिव के इतने बड़े भक्त थे की इन्होंने अपनी आंख निकाल कर भगवान शिव को समर्पित कर दी थी। फिल्म की पूरी कहानी फिल्म के रिलीज होने के बाद पता चल जाएगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story