Tirangaa 2 Movie Akshay Kumar नज़र आएंगे राज कुमार और नाना पाटेकर की फिल्म तिरंगा के सीक्वल में

Tirangaa 2 Movie Akshay Kumar: राज कुमार और नाना पाटेकर की ऐतिहासिक फिल्म 'तिरंगा के सीक्वल' में नजर आएंगे अक्षय कुमार

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 8 Aug 2024 2:13 PM GMT
Akshay Kumar In Tirangaa 2 Movie Release Date Cast
X

Tirangaa 2 Akshay Kumar Movie (Image - Social Media) 

Tirangaa 2 Akshay Kumar Movie: नाना पाटेकर (Nana Patekar) और राज कुमार (Raaj Kumar) की देशभक्ति पर आधारित फिल्म तिरंगा जिसको आज भी दर्शक बड़े प्रेम से देखते हैं। तो वही तिरंगे के डायलॉग आज भी सोशल मीडिया पर लेकर जहां वायरल होते हैं।अब जाकर इसका सीक्वल बनने जा रहा है।बता दे कि तिरंगे के सीक्वल (Tirangaa 2 Movie) में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने साइन किया है।चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में अन्य जानकारी

अक्षय कुमार ने साइन की तिरंगा 2 (Akshay Kumar Signs Tirangaa 2 Movie)-

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार- "एनएच स्टूडियोज़ के नरेंद्र हीरावत के पास तिरंगा (Tiranga Movie) के अधिकार हैं। उन्होंने फिल्म का रीमेक बनाने का फैसला किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि विषय व्यापक होने के साथ-साथ प्रासंगिक भी है। चूंकि उनके पास अधिकार हैं, इसलिए उन्होंने इसका अच्छा उपयोग करने के बारे में सोचा।"

तो वही इसके अलावा कहा जा रहा है की -" फ़िल्म के अधिकार नरेंद्र हीरावत के पास हैं, लेकिन उनके पास शीर्षक के अधिकार नहीं हैं। शीर्षक के अधिकार मेहुल कुमार के पास हैं, जिन्होंने मूल फ़िल्म का निर्माण और निर्देशन किया था। हालाँकि, मेहुल कुमार ने शीर्षक नहीं छोड़ा है। नतीजतन, फ़िल्म का शीर्षक अलग हो सकता है।"

तो वही खबरों की माने तो "अक्षय कुमार से संपर्क किया गया और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी। उन्हें साइनिंग अमाउंट भी दे दिया गया है।" हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि फिल्म का निर्देशन कौन करेगा।

1993 की बहुचर्चित देशभक्ति फ़िल्म तिरंगा में नाना पाटेकर, राज कुमार के अलावा ममता कुलकर्णी, वर्षा उसगांवकर और हरीश कुमार भी थे।

तिरंगा फिल्म में एक ब्रिगेडियर और एक पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक खूंखार आतंकवादी को गिराने की कोशिश करते हैं। जिसमें ब्रिगेडियर का किरदार राज कुमार ने निभाया है तो वही पुलिस वाले का किरदार नाना पाटेकर ने निभाया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story