TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Hera Pheri 3 Update: अक्षय कुमार ने बताया कब शुरू होगी हेरा फेरी 3 की शूटिंग

Hera Pheri 3 Shooting Start Date Update:अक्षय कुमार की अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग कब शुरू होगी, इसपर अपडेट दिया है।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 14 Aug 2024 3:37 AM GMT (Updated on: 16 Sep 2024 3:32 AM GMT)
Hera Pheri 3 Shooting Start Date
X

Hera Pheri 3 Shooting Start Date Update (Image-Social Media)

Hera Pheri 3 Update: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Sunil Shetty)और परेश रावल (Paresh Rawal की फिल्म हेरा फेरी 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।हेरा फेरी के पहले 2 पार्ट ने दर्शकों को बहुत हंसया था। ये फिल्म बॉलीवुड जगत की कॉमेडी फिल्मो में सबसे मशहूर फिल्मो में से एक है।जबसे दर्शकों को पता चला है कि हेराफेरी 3 आ रही है।तबसे दर्शक हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे हैं। अब जाकर हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3 Movie) पर अपडेट आया है,चलिए जानते हैं क्या कहा अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 को लेकर कब होगी शूटिंग शुरू

अक्षय कुमार ने बताया कब शुरू होगी हेरा फेरी 3 की शूटिंग (Hera Pheri 3 Shooting Start Date)-

हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3 Movie) का इंतजार हर किसी को है।हाल ही में खेल खेल में प्रमोशन के दौरान जब अक्षय कुमार(Akshay Kumar) से पूछा गया उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म हेरा फेरी 3 दर्शकों को कब देखने को मिलेगी।

जिसपर अक्षय कुमार ने बताया कि अभी Welcome To Jungle, Housefull 5 Movie की बाकी हुई शूटिंग को पूरा करेंगे। जिसके बाद वो हेरा फेरी 3(Hera Pheri 3 Movie) की शूटिंग करेंगे। हेरा फेरी 3(Hera Pheri 3 Movie) की कुछ शूटिंग पिछले साल ही यानी 2023 में हो चुकी है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं।

हेरा फेरी 3 कब रिलीज होगी (Hera Pheri 3 Release Date)-

हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3 Movie) को लेकर पिछले साल ही अपडेट आया था। कि Hera Pheri 3 की शूटिंग शुरू हो गई है। जिसके बाद फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी ने बताया था कि Hera Pheri 3 का अभी सिर्फ प्रोमो शूट किया गया है। अभी तक फिल्म फ्लोर पर नहीं आई है। जिसकी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर आई थी। संजय दत्त से जब Hera Pheri 3 के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि वो फिल्म कर रहे हैं। और उनके लिए फिल्म का हिस्सा होना काफी ज्यादा रोमांचक है। अब दर्शकों को हेरा फेरी 3 के रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि हेरा फेरी 3 अगले साल यानि 2025 तक रिलीज हो सकती है।

हेरा फेरी 3 कास्ट (Hera Pheri 3 Cast)-

हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, संजय दत्त व अन्य स्टार कास्ट नजर आएंगे। पहले इस फिल्म का निर्देश अनीज बज्मी कर रहे थे लेकिन बाद में वो इस प्रोजेक्ट से हट गए और इसका हिस्सा फरहाद सामजी बन गए।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story