×

Akshay Kumar Movies: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की इस साल रिलीज होंगी OMG 2 समेत कई धमाकेदार फिल्में, देखें लिस्ट

Akshay Kumar Upcoming Movies 2023: खिलाड़ी कुमार के फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार लगा रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल 2023 में अक्षय कुमार की कौन-कौन सी मूवीज आने वाली है।

Vidushi Mishra
Published on: 20 Jan 2023 2:44 PM GMT
Akshay Kumar Upcoming Movies
X

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में (फोटो- सोशल मीडिया)

Akshay Kumar Upcoming Movies 2023: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा एक्टरों में से एक अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए दर्शकों के फेवरेट एक्टर लिस्ट में सबसे ऊपर ही रहते हैं। फिल्मी जगत से हटकर भी आजकल की युवा पीढ़ी के लिए अक्षय कुमार प्रेरणा है। जीं हां अक्षय कुमार के सुपरहिट डॉयलाग, जबरदस्त स्टंट और दिल जीत लेने वाली एक्टिंग के साथ ही उनकी असल लाइफ भी दर्शकों के लिए काफी मायने रखती है। अक्षय के डेली रूटीन को उनके फैंस फॉलो भी करते हैं। जो फैंस को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए काफी उत्साहित करता है। ऐसे में खिलाड़ी कुमार के फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार लगा रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल 2023 में अक्षय कुमार की कौन-कौन सी मूवीज आने वाली है।

2023 में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
Akshay Kumar upcoming movies in 2023

सेल्फी
Selfiee

बॉलीवुड की इस फिल्म में अक्षय कुमार और सीरियल किसर इमरान हाशमी एक मलयालम सुपरहिट हिंदी रीमेक के लिए एक साथ आए हैं। सेल्फी' 2019 की मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और डायना पेंटी उनके साथ मेन कास्ट में हैं। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही आ रहा है।

वेदत मराठे वीर दौड़ले सात
Vedat Marathe Veer Daudale Saat movie

अक्षय कुमार महेश मांजरेकर की पैन इंडियन फिल्म वेदत मराठे वीर दौड़ले सात में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, यह बॉलीवुड सुपरस्टार के लिए मराठी डेब्यू है।

ओएमजी 2
OMG 2

ओ माई गॉड के बाद अब अक्षय कुमार की ओएमजी 2 इस साल रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने अपने OMG सीक्वल से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया।

(Image Credit- Social Media)

सोरारई पोटरू
Soorarai Pottru

अक्षय कुमार ने अपने हिंदी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट में कुछ बदलावों के साथ तमिल हिट सोरारई पोटरू को हिंदी रीमेक में साइन किया है। सूर्या की सोरारई पोटरू की IMDb रेटिंग 9.1 है। राधिका मदान अक्षय कुमार के साथ मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाएंगी।

(Image Credit- Social Media)

राउडी राठौड़ 2
Rowdy Rathore 2

सूत्रों से जानकारी मिली हैं कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली राउडी राठौड़ की पटकथा लिख ​​रहे हैं। इस फिल्म में भी राउडी अक्षय कुमार के साथ मुख्य अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा होंगी।

(Image Credit- Social Media)

बड़े मियाँ छोटे मियाँ
Bade Miyan Chhote Miyan

सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है के निर्देशक अली अब्बास जफर एक भारी बजट एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें मार्शल आर्टिस्ट अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य एक्टर हैं।

हेरा फेरी 3
Hera Pheri 3

हेरा फेरी 3 इस साल की अक्षय कुमार की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म के बारे में सुनकर फैंस को बेस्रबी से इंतजार रहेगा।

(Image Credit- Social Media)

सी संक्रान बायोपिक
C Sankran Biopic

एक और कोर्टरूम ड्रामा में नजर आएंगे अक्षय कुमार। इस फिल्म में अक्षय कुमार मशहूर वकील की भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि आर माधवन कथित तौर पर सी शंकरन नायर की बायोपिक के लिए अक्षय कुमार से जुड़ गए हैं।

खेल खेल में
Khel Khel Mein

फिल्म हैप्पी भाग जाएगी फेम मुदस्सर अजीज, अक्षय कुमार को खेल खेल में नामक एक कॉमेडी फिल्म में निर्देशित करेंगे।

जॉली एलएलबी 3
Jolly LLB 3

खबर है कि जॉली एलएलबी पार्ट 1 के नायक अरशद वारसी और पार्ट 2 के नायक अक्षय कुमार अब जॉली एलएलबी पार्ट 3 में भी जल्द नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का भी दर्शकों को बहुत बेस्रबी से इंतजार है। क्योंकि पार्ट 2 को काफी पसंद किया गया था।

(Image Credit- Social Media)

स्काईफोर्स
Skyforce

स्काईफोर्स में अक्षय कुमार भारतीय वायु सेना पर आधारित एक फिल्म करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिनेश विजान अपने प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

(Image Credit- Social Media)

गोरखा
Gorkha

गोरखा नामक फिल्म में अक्षय कुमार बहादुरी की एक और वास्तविक कहानी में दिखाते नजर आएंगें। इस घोषणा जल्द ही होगी।

(Image Credit- Social Media)


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story