Khel Khel Mein Trailer Out: पुराने दोस्तो के मिलने पर हो गया खेल, अक्षय की फिल्म का ट्रेलर जारी

Khel Khel Mein Movie Trailer Review: अक्षय कुमार, फरदीन खान, एमी विर्क की फिल्म खेल खेल में का ट्रेलर जारी, चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म का ट्रेलर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 2 Aug 2024 6:32 AM GMT (Updated on: 2 Aug 2024 6:35 AM GMT)
Akshay Kumar Movie Khel Khel Mein Movie Trailer Out
X

Khel Khel Mein Movie Trailer Out ( Image- Social Media) 

Khel Khel Mein Movie Trailer Out: अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, फरदीन खान की फिल्म Khel Khel Mein का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के गाने तो रिलीज कर दिया है। लेकिन फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया है। Khel Khel Mein को साउथ की मूवी का हिंदी रीमेक बताया जा रहा है। तो वहीं Akshay Kumar के करियर पर लगी फ्लॉप फिल्मों के टैग को ये फिल्म हटा पाती है या नहीं इसके बारें में Khel Khel Mein के ट्रेलर से ही पता चल जाएगा। क्योंकि किसी फिल्म का ट्रेलर कहीं ना कहीं उसकी आधी कहानी को दर्शा देता है। चलिए जानते हैं कैसा अक्षय कुमार की फिल्म Khel Khel Mein का ट्रेलर

अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में ट्रेलर रिव्यू (Khel Khel Mein Trailer Review In Hindi)-


अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म Khel Khel Mein मे का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक दिखाई दी है। Khel Khel Mein में ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि फिल्म की कहानी उन दोस्तों के जीवन पर आधारित है। जो काफी समय बाद एक-दूसरे से अचानक से मिलते हैं और उनकी जिंदगी एक अलग मोड़ ले लेती है। जब उनकी पत्नियाँ उनसे एक गेम खेलने को बोलती है। कि हर कोई अपना मोबाइल अनलॉक करके टेबल पर रख दे। जिसका भी फोन या मैसेज आएगा वो सबके सामने ओपन करके देखेगा। जिसके बाद उनका फोन एक पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाता है। जिसके बाद बदल जाती है उनकी पूरी जिंदगी Khel Khel Mein का ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। दर्शकों को Khel Khel Mein का ट्रेलर तो पसंद आया है। अब फिल्म कितनी पसंद आती है। ये तो 15 अगस्त 2024 को ही पता चलेगा।

खेल खेल में रिलीज की तारीख (Khel Khel Mein Release Date)-

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्म खेल-खेल में (Khel Khel Mein Movie) जिस दिन रिलीज होगी उस दिन एक साथ कई सारी फिल्में रिलीज होगी। जिसमें श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 हैं। जॉन अब्राहम की वेदा फिल्म है तो वही पैन इंडिया मूवी थंगलान भी अगस्त में ही रिलीज हो रही है। खेल-खेल में 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। अब देखने लायक होगा कि अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की ये फिल्म कितनी कमाल कर पाती है। पहले फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।

खेल खेल में मूवी कास्ट ( Khel Khel Mein Movie Cast)-

मूदसर अजीज की फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein Movie) अक्षय कुमार के अलावा, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल जैसे अन्य कलाकार नजर आने वाले है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story