×

17 साल का हो चुका है एक्टर सलमान खान का बेटा, बिग बॉस 10 में हुआ यह खुलासा

By
Published on: 22 Nov 2016 7:35 AM GMT
17 साल का हो चुका है एक्टर सलमान खान का बेटा, बिग बॉस 10 में हुआ यह खुलासा
X

salman-khan1

मुंबई: जिस दबंग सलमान खान से कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं रखता है, वह बच्चा 6 साल में ही उनकी कार की हेडलाइट तोड़ चुका है। इतना ही नहीं उसने तो सलमान खान के नए कपड़ों पर भी रंग उड़ेल दिया था। आपको वह क्यूट बच्चा तो याद ही होगा, जिसने फिल्म 'पार्टनर' में सलमान खान को खूब छकाया था। अरे यह वही बच्चा है, जिसने सलमान खान के बेटे का रोल निभाया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्टर मास्टर अली हाजी की।

आगे की स्लाइड में देखिए सलमान खान की बेटे संग तस्वीर

मास्टर हाजी अली ने जब फिल्म 'पार्टनर' में सलमान खान के बेटे का रोल निभाया था, उस वक्त उनकी उम्र केवल 8 साल थी। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। लेकिन हाल ही में अली हाजी ने अपने ऑनस्क्रीन पापा के शो बिग बॉस 10' पर पहुंचकर उनको सरप्राइज कर दिया और यहां एक बार फिर 'पार्टनर' फिल्म का 9 साल पुराना सीन री-क्रिएट किया।

आगे की स्लाइड में देखिए अली हाजी की अट्रैक्टिव तस्वीरें

salman-khan2

बता दें कि अली हाजी आमिर खान-काजोल की फिल्म 'फना', रानी मुख़र्जी-सैफ अली खान के साथ फिल्म 'तारा रम पम' कर चुके हैं अब हाजी अली जल्द ही लैंड माफिया पर बन रही फिल्म 'द फील्ड' में नजर आएंगे। 'द फील्ड' में अली हाजी के साथ राधिका आप्टे, प्रेम चोपड़ा और हॉलीवुड एक्टर ब्रेंडन फ्रेजर भी होंगे। अली हाजी 17 साल के हो चुके हैं और लड़कियों में उनकी फैन फॉलोइंग भी खूब बढ़ रही है।

आगे की स्लाइड में देखिए इतने सालों में कितना बदल गए हैं अली हाजी

आगे की स्लाइड में देखिए अली हाजी का चेंज लुक

आगे की स्लाइड में देखिए इतने सालों में कितना बदले हैं अली हाजी

आगे की स्लाइड में देखिए अली हाजी का क्यूट लुक

Next Story