×

Raha Kapoor: Alia-Ranbir की बेटी की पहली झलक आई सामने, मीडिया के सामने जमकर दिए पोज, क्यूटनेस के कायल हुए फैंस

Alia-Ranbirs Daughter Raha First Look: आज क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेबी गर्ल राहा कपूर की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Dec 2023 9:01 AM GMT (Updated on: 25 Dec 2023 9:51 AM GMT)
Alia-Ranbirs Daughter Raha First Look
X

Alia-Ranbirs Daughter Raha First Look (Photo- Social Media)

Alia-Ranbirs Daughter Raha First Look: आज आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस के लिए बेहद ही खास दिन है। अब आप सोच रहें हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहें हैं, दरअसल आज क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज़ दिया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल आज के दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी लाडली बिटिया रानी राहा कपूर की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है। जी हां! आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपनी बेटी राहा कपूर को पहली बार पपराजी के सामने लेकर आएं, राहा की क्यूटनेस ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है।

राहा कपूर की पहली झलक आई सामने

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जब से पैरेंट्स बनें हैं, तभी से फैंस उस पल का इंतजार कर रहे थे कि कब यह कपल राहा के चेहरे से पर्दा उठाएगा, और आज आखिरकार वो दिन आ ही गया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी राहा के जन्म के एक साल और एक महीने के बाद अपनी लाडली बिटिया रानी का दीदार दुनिया को करा दिया। आलिया और रणबीर कपूर आज पहली बार बेटी राहा को लेकर मीडिया के सामने आए, और फिर राहा संग आलिया और रणबीर ने जमकर पोज दिया। इस दौरान राहा की क्यूटनेस देखते बन रही थी।

राहा की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने यकीनन अपने फैंस के क्रिसमस को एक्स्ट्रा स्पेशल बना दिया। पहली बार राहा का चेहरा देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी हैं। मिनटों में राहा का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है और फैंस से लेकर यूजर्स तक हर कोई भर-भर कर राहा पर प्यार लुटा रहा है। खासतौर पर राहा की नीली आंखें हर किसी का ध्यान खींच रहीं हैं। राहा की प्यारी मुस्कान देख दुनिया अभी ही राहा की दीवानी बन चुकी है।


यूजर्स जमकर लुटा रहें हैं प्यार

आलिया भट्ट और रणबीर ने ने आखिरकार लंबे इंतजार k बाद बेटी राहा का चेहरा रिवील कर दिया और अब बॉलीवुड की गलियारों में सिर्फ और सिर्फ राहा की ही चर्चा होने लग गई है। फैंस जमकर प्यार बरसा रहें हैं। किसी का कहना है कि वह ऋषि कपूर पर गई है, तो कोई कह रहा है कि राहा अपने डैड रणबीर की पूरी कॉपी है। देखिए लोगों ने क्या-क्या कहा है। एक यूजर ने लिखा है, "आलिया भट्ट जैसी क्यूट है।" दूसरे ने लिखा, "ये अपने ग्रैंडफादर ऋषि कपूर की तरह लग रही है।" तीसरे ने लिखा, "ये करीना कपूर की तरह लग रही है।" इसी तरह और भी फैंस ने राहा को क्यूट, प्रिंसेस, डॉल जैसा कॉम्प्लीमेंट दिया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story