×

सिद्धार्थ के साथ की रंगभरी मस्ती, अब सता रही आलिया को घर की याद

Admin
Published on: 19 March 2016 6:57 AM GMT
सिद्धार्थ के साथ की रंगभरी मस्ती, अब सता रही आलिया को घर की याद
X

मुंबई: इस साल बॉलीवुड के कई स्टार के लिए होली खुशी और गम दोनों लेकर आईं है। कुछ स्टार कपल का ब्रेकअप हो चुका है तो कुछ की लव स्टोरी की ट्रेक पर है। जहां कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज अपने साथ से अलग होकर होली का जश्न मनाएं तो कई जिनकी फिल्में फ्लोर पर है वे अपने को-स्टार के साथ होली मनाएंगे। इन्हीं बॉलीवुड सेलिब्रेटीज में आलिया- सिद्धार्थ की जोड़ी है जिनपर प्यार के रंग के साथ होली का रंग साफ दिख रहा है। दोनों की फिल्म 'कपूर एंड संस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं।

स्टार के साथ क्रू मेंबर के साथ मस्ती

करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'कपूर एंड संस' का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। जिसमें हाल ही सेट पर एक्‍टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा, फवाद खान ने एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट के साथ जमकर होली हैं। इन सबके साथ पूरे कपूर एंड संस के दूसरे क्रू मेंबर्स ने भी काफी मस्‍ती की है।

सिद्धार्थ मल्‍होत्रा, फवाद खान और एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट की होली देखेने के लिए देखें ये वीडियो...

ये भी पढ़ें... फगुआ तो कहीं लट्ठमार, गुझिया तो कहीं गुलाल, ये है होली का त्योहार

होली पर आई घर की याद

होली आते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को अपने घर और दोस्तों की याद भी सताने लगी है। वोग मैग्ज़ीन के कवर पेज लॉन्च पर उन्होंने कहा कि होली खेलने से उन्हें डर लगता है, लेकिन दोस्तों के साथ मस्ती करना और अच्छे पकवान खाना उन्हें बहुत याद आती है। इसी के साथ आलिया ने अपने सभी फैन्स को होली भी विश किया। आजकल आलिया अपनी आनेवाली फिल्म कपूर एंड सन्स और सिद्ध को लेकर काफी बिज़ी हैं।

वीडियो में देखिए क्या कहा होली पर आलिया ने..

अभी नहीं है ओपेन लव

अक्सर खबरें आती है कि आलिया के लिए सिद्धार्थ का रिश्ता खास है। दोनों में प्यार है इस बात को भी लोग दबी जुबान से कहते है, लेकिन दोनों ने अभी तक अपने प्यार को एक्सेपट नहीं किया है।

नीचे स्लाइड्स में देखिए सिद्धार्थ-आलिया की मस्ती भरी होली की फोटोज

[su_slider source="media: 16732,16731,16729,16730,16728" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Admin

Admin

Next Story