TRENDING TAGS :
Alia Bhatt Video: मीडिया संग आलिया भट्ट ने मनाया बर्थडे, रणबीर ने सबके सामने किया किस
Alia Bhatt Birthday Celebration Video: सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के कुछ वीडियोज वायरल हो रहें हैं, जिसमें वे मीडिया संग अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।
Alia Bhatt Birthday Celebration Video
Alia Bhatt Birthday Video: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वालीं हैं, जी हां! 15 मार्च को आलिया भट्ट अपनी जिंदगी के 31 साल पूरे कर लेंगी। आलिया भट्ट का जन्मदिन 15 मार्च को है, लेकिन अभी से ही उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन शुरू जो चुका है, आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की शुरुआत मीडिया के साथ की। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के कुछ वीडियोज वायरल हो रहें हैं, जिसमें वे मीडिया संग अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।
आलिया भट्ट बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो (Alia Bhatt Birthday Celebration Video)
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के जन्मदिन की धूम अभी से ही देखने को मिल रही है, उनके फैंस सोशल मीडिया पर अभी से ही उनके लिए तरह-तरह के फोटो एडिट्स बनाने लगे हैं, वहीं अब सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के कुछ वीडियोज वायरल हो रहें हैं, जिसमें आलिया भट्ट मीडियाकर्मियों संग अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। आलिया भट्ट के साथ वीडियो में उनके हसबैंड रणबीर कपूर भी दिखाई दे रहें हैं।
आलिया भट्ट के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट अपने बर्थडे का केक काटती हैं, वहीं रणबीर कपूर उनके लिए गाना गाते हैं और उन्हें केक खिलाते हैं, इतना ही नहीं मस्ती में रणबीर कपूर आलिया भट्ट की नाक पर भी केक लगाते हैं। इसके बाद वे बड़े प्यार से आलिया भट्ट को हग करते हैं और उन्हें किस करते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये वीडियो फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस इस प्यारे कपल पर जमकर प्यार लुटा रहें हैं।
आलिया भट्ट वर्कफ्रंट (Alia Bhatt Work front)
आलिया भट्ट के काम की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म जिगरा में नजर आईं थीं, जो फ्लॉप हुई थी। वहीं अब इस समय उनकी पाइपलाइन को एक से एक धमाकेदार फिल्में हैं। आलिया भट्ट की पास लव एंड वॉर समेत अल्फा जैसी जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म है।