×

आलिया भट्ट ने Film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की रिलीज डेट शेयर की, वीडियो में जया बच्चन का रोचक अंदाज दिखा

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Release Date: आलिया (Alia Bhatt) ने बताया है कि उनकी फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" 10 फरवरी , 2023 को रिलीज होगी।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Shweta
Published on: 29 Nov 2021 11:05 AM GMT
film rocky aur rani ki prem kahani
X

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Release Date: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Alia bhatt Film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की रिलीज डेट की जानकारी बेहद अनूठे ढंग से पेश की है। एक्ट्रेस ने फिल्म मेकिंग के सीन्स को सोशल मीडिया पर साझा किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपकमिंग फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी साझा की है।

आलिया ने बताया है कि उनकी फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" 10 फरवरी , 2023 को रिलीज (film rocky aur rani ki prem kahani release date) होगी। दिलचस्प बात यह है कि अभिनेत्री ने यह जानकारी साझा करने के लिए जिस वीडियो की मदद ली है, वो बेहद रोचक नजर आ रहा है। यह वीडियो इस फिल्म के मेकिंग की है। जिसके कुछ अंश को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

जाहिर है कि इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर (film rocky aur rani ki prem kahani Director Karan Johar) ने किया है,तो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पर्दे के पीछे के सीन्स मनोरंजक होंगे ही। पिछले दिनों करण जौहर ने आलिया भट्ट (alia bhatt instagram) के साथ एक रैपिड फायर के वीडियो को साझा किया था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था। हालांकि ये वीडियो पर्दे के पीछे की क्लिप का असेंबल वीडियो है। जिसमें फिल्म के सभी मुख्य कलाकार (film rocky aur rani ki prem kahani all cast) नजर आ रहे हैं। इसमें अभिनेता धर्मेंद्र , रणवीर सिंह , जया बच्चन, शबाना आज़मी और आलिया के पात्रों की झलक मिल रही है। साथ ही पर्दे के पीछे होने वाली मस्ती को भी देखा जा सकता है।

असेंबल वीडियो में सेट का आकर्षक दृश्य दिखाई दे रहा है। जिसमें कई सारे खूबसूरत झुमड़ लगे हुए हैं। आगे बढ़ने पर करण जौहर को फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (film rocky aur rani ki prem kahani mein alia bhatt aur ranveer singh) को एक सीन समझाते देखा जा सकता है। जबकि एक दृश्य में रणवीर ग्रे कलर के टी-शर्ट में दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो में आलिया भट्ट के कई सारे सीन्स हैं। पलक झपकने के साथ, वो अलग -अलग तरह की साड़ियों में दिखाई दे रही हैं। उनमें से एक सीन में उन्हें रणवीर सिंह के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है।

वीडियो पर बोल्ड अक्षरों में कुछ लिखा हुआ आ रहा है। जिसमें लिखा है, "रॉकी, रानी, परिवार ने 50 50 दिन की शूटिंग (alia bhatt aur ranveer singh latest upcoming movie) पूरी कर ली है। लेकिन कहानी पूरी होगी आपके पास के सिनेमाघरो में। 10 फरवरी , 2023को। " इस बीच शबाना आजमी और धर्मेंद्र एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं फिल्म के निर्देशक करण जौहर फ्रिज के सामने किसी से बात करते दिखाई दे रहे हैं। असेंबल वीडियो में फिल्म के किसी गाने की कोरियोग्राफी को दिखाया गया है। जबकि एक सीन ऐसा भी है जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह , धर्मेंद्र के हाथों को प्यार से चूम रहे हैं।

आलिया भट्ट ने असेंबल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सिर्फ आपके लिए इसे संगीत, नृत्य, कलाकारों की टुकड़ी, नाटक की एक धार और ढेर सारे प्यार के साथ लोड कर रही हूं! हैशटैग रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है! इस कहानी को पूरा करने के लिए मिलते हैं।" वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें जया बच्चन (film rocky aur rani ki prem kahani jaya bachchan) फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के आरती सीन को रिक्रिएट करती दिखाई दे रही हैं। रणवीर सिंह ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम (ranveer singh instagram) पर शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में 'इसे ​​कहते हैं फुल एंटरटेनमेंट का धमाका! हम आपके पास परिवार के संस्कार के साथ अपने दिलों में प्यार लेकर आ रहे हैं ' लिखा है।

Shweta

Shweta

Next Story