TRENDING TAGS :
Alia Bhatt ने बेटी Raha Kapoor की इंस्टाग्राम से अचानक से सारी तस्वीरें क्यों कर दी डिलीट जानिए
Alia Bhatt Instagram Raha Kapoor Photos: आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर की अचानक से सोशल मीडिया से सारी तस्वीरें की डिलीट
Alia Bhatt Deleted Daughter Raha Kapoor Photos On Instagram (Image Credit- Social Media)
Alia Bhatt Daughter Raha Kapoor News: बॉलीवुड के मशहूर कपल आलिया भट्ट और रणवीर कपूर जिन्होंने 14 अप्रैल 2022 को एक-दूसरे विवाह किया है। दोनों के रिश्ते की शुरूआत ब्रहास्त्र मूवी के दौरान हुई थी। आलिया भट्ट ने कॉफी विद करण में पहले ही बता दिया था कि वो बचपन से ही रणवीर कपूर को पसंद करती थी। शादी के पहले साल ही रणवीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के घर नन्ही परी के रूप में राहा कपूर का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था। कपल ने एक साल बाद क्रिसमस के अवसर पर राहा कपूर का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया था। राहा कपूर (Raha Kapoor) की जैसी ही पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर आई हर कोई उनकी क्यूटनेस की तारीफ करने लगा। जिसके बाद आलिया भट्ट और रणवीर कपूर बेटी राहा कपूर के साथ तस्वीरें हर एक फंक्शन में सोशल मीडिया पर शेयर करती है। लेकिन अब आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर से डिलीट कर दी है।
आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया से की डिलीट (Alia Bhatt Deleted Raha Kapoor Photots On Instagram)-
आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) अभी 3 साल की ही हैं। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। राहा कपूर की हर एक तस्वीर और वीडियोज जैसे ही सोशल मीडिया पर आती है वैसे ही वायरल हो जाती है। तो वहीं जहाँ अन्य बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करने से और मीडिया के सामने लाने से कतराते हैं वहीं आलिया भट्ट और रणवीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और मीडिया के सामने लाने से भी नहीं कतराते हैं। लेकिन अचानक से आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से राहा कपूर (Raha Kapoor) की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। जिसके बाद से हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आखिरकार क्यों सोशल मीडिया पर से अपनी तस्वीरें डिलीट की हैं। इसके बारे में तो किसी को नहीं पता है लेकिन आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम से Raha Kapoor की वही तस्वीरें डिलीट की हैं। जिसमें उनका चेहरा नजर आ रहा है। शायद प्राइवसी के चलते हुए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने ये कदम उठाया हो।
तो वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि हालहि में सैफ अली खान के घर पर हुए हमले की वजह से कहीं ना कहीं अब करीना कपूर और सैफ अली खान भी पैप्स से बच्चों की तस्वीरें और वीडियोज लेने के लिए मना करते हैं। हो सकता है कि इसकी वजह से आलिया भट्ट ने भी अपनी बेटी राहा कपूर की सि्क्योरिटी को ध्यान में रखते हुए उनकी तस्वीरों को डिलीट किया हो। आखिर आलिया भट्ट ने राहा की तस्वीरें क्यों डिलीट की हैं इसपर उनकी तरफ से कोई ऑफिशियली रिएक्शन नहीं आया है। इसलिए इसपर अभी कुछ कह पाना जल्दीबाजी होगी।